google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

वार्ड सदस्य के पति को शराब में जहर पिलाकर हत्या

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विरेंद्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा। औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना अंतर्गत अमझर शरीफ पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य संगीता देवी के 40 वर्षीय पति बलिराम महतो उर्फ झाखड़ का सोमवार बीती रात शराब में जहर मिलाकर उनकी हत्या कर दी। वे बाला बिगहा का रहने वाले थे। उनके गांव से आधा किमी दूर करण बिगहा होकर पगड़डी से जाने वाली रास्ते से रसुलपुर रोड में महावीर स्थान के समीप एक झाड़ी में वे बेहोशी हालात में पड़े हुए थे।

मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी तो मृतक का भाई चंदन कुमार ने टेम्पो से उसे हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले आया। परन्तु डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर आए और घटना की जानकारी ली। पुछताछ में मृतक का भाई चंदन कुमार ने बताया कि बाला बिगहा में एक ताड़ी दुकान में कुछ लोग मिलकर शराब पिये हैं। थानाध्यक्ष ने ताड़ी दुकानदार से पुछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नही था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कैसे उनकी मौत हुई।

घटनास्थल पर एक सफेद रंग का गमछा था। उसके एक पैर का जुता घटनास्थल के पास धान की खेती में गिरा हुआ था और दूसरा जूता सौ मीटर की दूरी पर था। जिला पार्षद प्रतिनिधि मो. एकलाख खां, पूर्व मुखिया अबरार अहमद, जदयू नेता राजेंद्र सिंह, नंद किशोर सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर आकर स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक की ओर कोई आवेदन नही दिया गया था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हसपुरा थाना के अमझर शरीफ पंचायत के बाला बिगहा वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य संगीता देवी के पति बलिराम महतो उर्फ झाखड़ की हत्या कर दिए जाने से अपराधियों को गिरफ्तार करने और मुआवजे को लेकर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को हसपुरा बाजार के पटेल चौक के पास सड़क को जाम कर दिया। टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, जदयू उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, पूर्व मुखिया मानदीप चौधरी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि जाम स्थल आए। ग्रामीणों से कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरा किए जाने के बाद सरकार से मिलने वाली मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। एक घंटे सड़क जाम के बाद जाम को हटाया गया।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close