google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीझारखंड

उच्च विद्यालय प्रांगण में किया गया पौधरोपण

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के प्रांगण में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद, भाजपा अनुसूचित जाति महामंत्री अनूप कुमार, अमरेश चंद्रा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, शिक्षिका विद्यानि बाखला व फिरोज सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से 60 फलदार पौधों का पौधारोपन किया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि पौधा बच्चा के समान होता है। हर व्यक्ति अगर संकल्प लें व एक-एक पौधे भी लगाएं तो वातावरण हमेशा शुद्ध रहेगा। पेड़-पौधों की कमी के कारण वर्तमान समय मे पूरे क्षेत्रों में अकाल व सुखाड़ जैसी हालात उतपन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। मनुष्य प्राणी स्वच्छता पूर्वक जीवन नहीं जी सकेगा। इसलिए पेड़-पौधा लगाना अति आवश्यक है।

उक्त विद्यालय के प्रांगण में आम का पौधा रोपण कर लोगों को अधिक संख्या में पेड़-पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। श्री दुबे ने स्थानीय लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पेड़-पौधों को संरक्षित करना हर व्यक्ति का धर्म व कर्तव्य है। लोग अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं व उन्हें बचाएं व वातावरण को शुद्ध बनाएं।

76 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close