google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
लखीमपुर-खीरी

एक ही पेड़ से लटकी दो बहनों की मिली लाश ने हर जुबान पर सवाल खड़े कर दिए हैं, पढ़िए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

लखीमपुर। निघासन इलाके में बुधवार शाम दो सगी दलित नाबालिग बहनें (17 व 15 वर्ष) एक ही पेड़ से लटकती मिलीं। मां ने आरोप लगाया है कि तीन युवक बाइक से आए और उसकी बेटियों को खींच ले गए थे। उसने अगवा कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। निघासन कोतवाली क्षेत्र के तमोलिनपुरवा गांव में दो दलित लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। इन किशोरियों के घर गांव के एक बाहरी छोर पर हैं। उसके घर के आसपास गन्ने के खेत शुरू हो जाते हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है। 

बुधवार शाम करीब पांच बजे किशोरियों का पिता घर पर नहीं था। वह धान काटने गया था। उसकी बीमार पत्नी अपनी 15 व 17 साल की बेटियों के साथ अकेली थी। इस बीच बुधवार की शाम महिला ने अचानक शोर मचाना शुरू किया कि उसकी बेटियों को कुछ लोग खींचकर गन्ने के खेत में ले गए हैं। महिला का शोर सुनकर गांव के तमाम लोग खेतों की तरफ जाकर तलाश शुरू कर दी।

महिला ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए थे जो उनकी बेटियों को खींच ले गए। विरोध करने पर उसको लात मार दी। जिससे वह गिर गई। करीब 45 मिनट बाद गांव से करीब पौन किमी दूर एक गन्ने के खेत में लगे खैर के एक छोटे पेड़ पर दुपट्टे के सहारे दोनों लड़कियां लटकी मिलीं। एक किशोरी के पैर भी जमीन पर लग रहे थे। सूचना पाकर कोतवाल चंद्रभान यादव गांव पहुंचे।

हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। शव देखकर गांववालों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद निघासन में लोगों ने चौराहा जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जा रहे एसपी को भी घेर लिया। किशोरियों की मां चौराहे पर धरने पर बैठ गई। उधर, घटना की सूचना पर लखनऊ से आईजी लक्ष्मी सिंह भी पहुंच गईं। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दोषी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे एडीजी

प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके में दो बहनों की पेड़ से लटकती लाश बरामद होने की सूचना मिलते ही आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह को भी मौके पर भेजा गया है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

धरने पर बैठी मां और परिवार को मनाने पहुंची आईजी

किशोरियों की मां, उसके पिता और परिजन गांव वालों के साथ धरने पर बैठे रहे। उनका आरोप है कि पुलिस बिना पंचनामा के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। परिवार वालों को शो देखने ही नहीं दिए गए। नाराज परिजन रात को धरने पर बैठ गए। रात को आईजी लक्ष्मी सिंह घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे परिजनों से बात की और समझाने का प्रयास किया। आईजी ने किशोरियों की मां को न्याय का भरोसा दिया है।

मां के बयान पर टिकी वारदात की कहानी

तमोलिनपुरवा गांव में दो सगी किशोरियों की मौत के बाद आक्रोशित गांव वालों ने निघासन चौराहा जाम कर दिया। एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद देर रात करीब साढ़े नौ बजे दुबारा चौराहा जाम कर दिया गया।

गांव वालों का विरोध और हंगामा देखकर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। सीओ संजय नाथ तिवारी, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसपी संजीव सुमन, एडीएम संजय सिंह आदि ने निघासन में डेरा डाल दिया है। थानों का फोर्स रात को ही निघासन बुला लिया गया। गांव से लेकर निघासन तक चप्पे-चप्पे पर तैनात है।

71 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close