google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

करते थे आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ प्रशासन का हुआ शुरु प्रहार

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
81 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर अमरेश कुमार गढ़वा व उत्कलमणि पलामू के द्वारा संयुक्त रुप से जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मेहता क्लिनिक पर सघन छापेमारी की गई। हालांकि क्लिनिक संचालक डॉक्टर राजेश्वर मेहता अपना क्लिनिक छोड़कर फरार हो चुके थे।

बता दें कि छापेमारी में बड़े पैमाने पर दवाइयां, एक्सरे मशीन व कई प्रकार की दस्तावेज भी हाथ लगी।

जबकि इससे पूर्व उपायुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से चलाए जा रहे प्रगति हॉस्पिटल में छापेमारी कर संचालक मुकेश कुमार मेहता पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। साथ ही उनके पास कई प्रकार की अवैध दवाइयां भी भारी मात्रा में जब्त की गई थी। तब से कांडी में अवैध रूप से चलाए जाने वाले किलनिक के संचालकों व झोलाछाप डॉक्टरों के बीच हड़कम्प मच गया था। इसके बावजूद भी चोरी-छिपके क्लिनिक चलता रहा है।

छापेमारी टीम में कांडी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डॉक्टर मनीष कुमार सिंह, दंडाधिकारी के रूप में रंजीत चौधरी, अशोक कुमार दास, प्रकाश कुमार के अलावे कांडी थाना के एएसआई प्रबल कुमार मेहता दल-बल के साथ मौजूद थे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close