google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कैसरगंजबहराइच

राजनीति के रुप ; उप मुख्यमंत्री ने मशीन से चारा काटकर गौवंशों को खिलाया ; देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

बहराइच। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को सीएचसी कैसरगंज का निरीक्षक कर गोशाला परसेंडी पहुंचे तो खुद मशीन से चारा काट कर गुड़ व चना के साथ गाेवंश को खिलाने का पुण्य अर्जित करना नहीं भूले। उन्होंने परिसर में लगी नेपियर घास का मुआयना किया। ग्राम प्रधान को गोशाला की अच्छी व्यवस्था के लिए सम्मानित किया। जरवल के तपेसिपाह में नवनिर्मित पानी टंकी का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली।

लखनऊ से चलकर बहराइच जिले में प्रवेश करने पर डिप्टी सीएम का पहला पड़ाव जरवल रहा। तपेसिपाह में नवनिर्मित पानी टंकी का निरीक्षण किया। कर्मचारी प्रमोद कुमार व ग्राम प्रधान उमेश गुप्त मौजूद रहे। जल निगम के अधिकारियों से कार्य प्रगति के बारे में पूछा। एसडीएम महेश कुमार कैथल, बीडीओ सत्यप्रकाश पांडेय, सीओ कमलेश कुमार सिंह, एसओ राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=T6bkPOJ35VM[/embedyt]

काफिले का अगला पड़ाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज रहा। यहां निरीक्षण करने डिप्टी सीएम को आक्सीजन प्लांट चालू हालत में मिला। उन्होंने मैटरनिटी विंग में मौजूद कुसुम से दवा व यहां मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। महिला के व्यवस्था ठीक बताने पर उन्हें हंसी छूट पड़ी। इसके बाद फार्मासिस्ट सूर्यविक्रम सिंह व अधीक्षक डा.एनके सिंह से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

लैब टेक्नीशियन सुनील श्रीवास्तव से ब्लड की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ डा.सतीश कुमार सिंह को चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशवराम चौधरी, सीडीओ कविता मीणा, डा.वीके सिंह आदि मौजूद रहे।

परसेंडी गौशाला में उन्हें लगी मशीन हाथ से चला कर चारा काटते देखकर अधिकारी अवाक रह गए। उन्होंने चारा, भूसा, पानी की व्यवस्था देखा। बेहतर व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी अजित कुमार सिंह की पीठ थपथपाई। ग्राम प्रधान रियाज अहमद को गौशाला की अच्छी व्यवस्था के लिए माला पहनाकर सम्मानित किया। रामपाल को एक गाय पालने के लिए सौंपी। छायादार पौधों के रोपण के लिए कहा।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close