google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बहराइच

मनमानी से “जजमानी” वसूली कर रहे किन्नरों के दो गुटों के बीच हो गया घमासान मुकाबला; चार घायल

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बहराइच, कस्बे में शुक्रवार देर शाम जजमानी को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर चले। इसमें चार किन्नर घायल हो गए। इस दौरान किन्नरों ने दूसरे गुट के एक बिचौलिए को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट के दौरान लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।

रिसिया कस्बे के सिसई सलोन में पड़ोसी देश नेपाल से किन्नर जजमानी के रुपये वसूल रहे थे। इसकी जानकारी दूसरे गुट के शांति, संगीता, मुस्कान, रूबी, रुकसाना, शीला, पप्पू को हुई। उन्होंने मामले की जानकारी मुखिया काे दी। इसके बाद सभी एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान किन्नर गुड़िया, निर्मोही, अख्तर अली सहित अन्य लोग जजमानी के रुपये वसूल रहे थे।

इसका दूसरे गुट ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा और मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें रूबी, रुकसाना, संगीता, शीला को गंभीर चोट लगी। रूबी की हालत गंभीर देख उसे आनन-फानन में सीएचसी रिसिया ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा राही है।

वहीं घटना के दौरान संगीता की जंजीर, झुमकी और बाला को भी लूटने का आरोप है। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ने किसी तरह दोनों गुटों को समझाकर शांत कराया। मामले में किन्नर संगीता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close