google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विधायक ने की समीक्षा बैठक

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

परसपुर गोण्डा। ब्लाक मुख्यालय परसपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारियों जन प्रतिनिधियों की एक बैठक आहूत की गई। इस दौरान करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने बीडीओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीएचसी के अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद स्थापित करके हर घर तिरंगा अभियान के तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शत प्रतिशत ध्वज वितरण एवं दायित्व निर्वहन के साथ तिरंगा फहराने आदि विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने- अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील किया है। साथ उन्होंने कहा कि देश के आजादी का 75 वां वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव में हम सभी एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव राग द्वेष के सम्मानपूर्वक तिरंगा ध्वज फहराएं और देश के आजादी के लिये वीरगति प्राप्त करने वाले अमर शहीदों का स्मरण करें।

हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर विधायक अजय सिंह ने संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ भी बैठक किया। इस अवसर पर करनैलगंज विधायक अजय सिंह, परसपुर एवं करनैलगंज के बीडीओ एवं परसपुर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, सूरज सिंह, विपिन सिंह पिंकू,अमरेन्द्र सिंह,धनलाल सोनी,कुँवर बहादुर सिंह, आशीष सोनी,सतीश मिश्रा, सोमू सिंह सहित अन्य तमाम लोग शामिल रहे हैं।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close