google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आजमगढ़

सेवा भारती का चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़:- सेवा भारती आजमगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रांत सेवा प्रमुख रविशंकर। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। सेवा प्रमुख रविशंकर ने सभी पदाधिकारी और सदस्यों को अपना मार्गदर्शन दिया।

सेवा भारती आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जी०एन० बरनवाल ने सेवा भारती द्वारा 3 वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया व प्रकाश डाला। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। सेवा भारतीय आजमगढ़ के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मनीष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के नाम के पहले ही सेवा लग गया है इसलिए हम सबको मिलजुल कर के समाज की सेवा करनी है।

गोष्ठी संपन्न होने के बाद सेवा भारतीय परिवार द्वारा करतालपुर स्थित मुसहर बस्ती को सेवा बस्ती के रूप में चयन किया गया। जहां सेवा भारतीय के सभी पदाधिकारियों ने उस बस्ती में जाकर के वहां के बच्चों को पठन-पाठन के लिए पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराई व साथ में फल व मिष्ठान भी वितरित किया गया।

डा० जी०एन बरनवाल ने कहा कि जो बच्चे स्कूल से वंचित रह जा रहे हैं उनको सेवा भारतीय परिवार उनका किसी विद्यालय में एडमिशन करा कर के उनको शिक्षा ग्रहण करने में मदद करेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड अपर जिलाधिकारी प्रशासन ईश्वर चंद्र बरनवाल ने की।

इस अवसर पर डॉक्टर जी०एन बरनवाल, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉक्टर जे० पी ०पांडेय, बिन्नी श्रीवास्तव ,अनिल त्रिपाठी, राजन उपाध्याय ,अभय तिवारी ,व जनपद के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close