google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

अचानक छप्पर पर जब दिख गया जंगली शेर तो फिर आगे पढ़िए क्या हुई हालत लोगों की

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट 

कर्नलगंज गोंडा। क्षेत्र में शेर की दस्तक से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम कुम्हरौरा के मज़रा भगन पुरवा से जुड़ा है।

यहां के निवासी संतोष कुमार उर्फ करिया रात्रि के समय अपने छप्पर के घर के आंगन में चार पर मच्छरदानी लगाए सो रहे थे। रात्रि करीब 2:30 बजे उसके छप्पर पर डाली गई पन्नी के ऊपर खर खराहट की आवाज सुनाई पड़ी। उसने टार्च जलाकर देखा तो छप्पर के ऊपर शेर था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। वह अपने भाई को आवाज देने लगा जिस पर शेर मुड़कर छप्पर के नीचे उतर गया। भयभीत परिवार के लोगों ने गांव वालों को सूचित किया, जिस पर पूरे गांव के लोग सहम गये। सारी रात्रि गांव के लोग जागते रहे, सुबह होते ही ग्रामीण ने आस पास खोजबीन करना शुरू किया तो संतोष के घर के आस पास ही नही गांव के अन्य लोगों के दरवाजे पर भी शेर के पंजो का निशान स्पष्ट दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत है उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अधेड़ महिला का रक्त रंजित शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

फिलहाल शेर ने किसी को कोई हानि नही पहुंचाया है। जब कि संतोष के दरवाजे पर गाय व उसके बच्चे बंधे थे। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शेर जिलाधिकारी के आवास के पास व परसपुर क्षेत्र में भी देखा जा चुका है। रात्रि के समय कर्नलगंज क्षेत्र के भगन पुरवा में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली है। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम भगन पुरवा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शेर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

65 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Check Also
Close
Back to top button
Close
Close