google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडपंचायत चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ; गांवों में धक्‍कामुक्की, जोश में दिखे मतदाता, जानिए कहां कैसा रहा मतदान

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

गांव की सरकार बनाने में मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा है। शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण की 9,819 सीटों पर मताधिकार का प्रयोग करने मतदाता सुबह से ही कतार में खड़े दिखे। शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार, 21 जिलों के 72 प्रखंडों में 68.15 प्रतिशत वोटिंग हुई। पीठासीन पदाधिकारियों की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है। इन सीटों पर पड़े मतों की 17 मई को गणना होगी। पहले चरण की सीटों पर हुए मतदान में लगभग सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं दिखीं। कई मतदान केंद्रों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किए। बड़ी संख्या में वृद्ध व दिव्यांगों को भी मताधिकार का प्रयोग करते देखा गया।

सबसे अधिक देवघर में 76 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि लोहरदगा में सबसे कम 61.65 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे बड़ी बात यह है कि 21 जिलों के 72 प्रखंडों के 1,117 पंचायतों में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कहीं भी कोई गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है।

पहले चरण में चारों पदों के लिए 30,221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 17,437 महिलाएं थीं। इस चरण की कुल 9,819 सीटों में 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। कुल सीटों में ग्राम पंचायत सदस्यों की 7304, मुखिया की 1,117, पंचायत समिति सदस्यों की 1,256 तथा जिला परिषद सदस्यों की 143 सीटें शामिल हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17,822, मुखिया के लिए 6,890, पंचायत समिति सदस्य के लिए 4,694 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 815 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

पहले चरण के पंचायत चुनाव का पूरा हाल

विवरणी – वार्ड सदस्य – मुखिया – पंचायत समिति सदस्य – जिला परिषद सदस्य

कुल नामांकन 25,367 7,687 5168 890

नामांकन रद 944 228 146 24

निर्विरोध निर्वाचित 6,085 04 140 04

इतने उम्मीदवारों के भाग्य का हुआ फैसला 17,822 6,890 4,694 815

किस जिले में कितना हुआ मतदान

गढ़वा 14.40 34.00 59.00 69.67

पलामू 14.25 39.29 56.82 65.43

लातेहार 17.21 38.70 54.58 63.09

चतरा 18.38 45.41 65.60 68.47

हजारीबाग 13.00 37.00 51.00 63.00

गिरिडीह 15.55 38.92 57.75 72.51

देवघर 18.90 42.04 61.36 76.26

गोड्डा 12.00 26.00 45.00 62.00

साहिबगंज 10.06 34.77 54.83 73.60

पाकुड़ 19.75 44.80 64.60 75.06

दुमका 13.43 33.75 50.70 65.19

धनबाद 18.00 33.00 64.00 73.00

बोकारो 17.00 32.32 58.13 70.29

रामगढ़ 19.09 39.85 39.85 55.69 72.22

लोहरदगा 13.13 32.46 52.93 61.65

गुमला 14.84 36.88 51.81 62.67

रांची 14.60 35.30 59.49 71.10

सिमडेगा 20.50 38.04 56.92 63.37

पश्चिमी सिंहभूम 7.63 22.00 39.88 64.13

सरायकेला खरसावां 13.33 42.68 60.17 72.11

पूर्वी सिंहभूम : 14.41 34.76 52.31 66.36

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close