google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंड

21 जिलों में आज शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का शांतिपूर्ण मतदान शुरू, लोगों में काफी उत्साह

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

झारखंड के 21 जिलों में आज शनिवार को पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गया है। शाम तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 14,079 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।

इस प्रथम चरण में 30,221 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज वोटर बैलेट के माध्यम से कर रहे हैं। इन प्रत्याशियों में 17,437 महिला प्रत्याशियों के भी भाग्य का निर्णय आज हो रहा है। प्रथम चरण में कुल 9,819 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें 5,057 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

लोहरदगा जिले में भी मतदान शुरू हो गया है। यहां दो प्रखंडों में चुनाव हो रहा है। इनमें पेशरार और किस्को प्रखंड शामिल हैं। बूथों पर मतदान के लिए ग्रामीण पहुंच गए हैं। हर कोई वोटिंग करने के लिए उत्साहित है।

jagran josh

गढ़वा जिला

गढ़वा जिले के चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया, बड़गढ़ प्रखंड में आज मतदान हो रहा है। चिनियां प्रखंड के एक मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है।

jagran josh

सिमडेगा जिला

सिमडेगा जिले के चार प्रखंडों में मतदान हो रहा है। इनमें कुरडेग, करसई, बोलबा और पाकरटांड़ प्रखंड शामिल हैं। इन प्रखंडों में मतदान के प्रति लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह से ही लोग वोट डालने पहुंच गए हैं।

jagran josh

चतरा जिला

चतरा जिले के तीन प्रखंडों में चुनाव शुरू हो गया है। इनमें प्रतापपुर, कुंदा और चतरा प्रखंड शामिल हैं। चतरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमात में मतदान केंद्र पर महिलाओं की भीड़ दिखी। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर भरही पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र में भी भीड़ नजर आई। चतरा प्रखंड में बूथ संख्या 182 पर वृद्ध मां को गोद में उठा कर पुत्र सतीश कुमार वोट डालने लाए थे।

jagran josh

रांची जिला

रांची जिले के चार प्रखंडों में सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। इनमें बुंडू, राहे, सोनाहातु और तमाड़ प्रखंड शामिल हैं। इन चारों प्रखंडाें में ग्रामीणों का उत्साह देखते बन रहा है। वोटिंग के प्रति महिलाएं काफी आगे नजर आ रही हैं। बुंडू प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बारे टोली बूथ पर लोग वोटिंग के लिए कतारबद्ध नजर आए।

jagran josh

धनबाद जिला

धनबाद जिले के तीन प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है। इनमें तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड शामिल हैं। सभी प्रखंडों में सुबह से वोटिंग प्रक्रिया प्रारंभ है। तीनों प्रखंड अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाते हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं,ऐसा प्रशासन का दावा है। यहां 756 सीटों के लिए मतदाता वोट डाल रहे हैं।

jagran josh

देवघर जिला

देवघर जिले के तीन प्रखंडों में इस समय मतदान हो रहा है। इनमें देवघर, देवीपुर और मोहनपुर प्रखंड शामिल हैं। कुल 848 बूथों पर शाम तीन बजे तक वोटिंग होगी। सुबह से ही बूथों पर वोटरों की लंबी कतार लगी है। देवघर और मोहनपुर में महिला वोटर ज्यादा उत्साहित नजर आईं।

jagran josh

रामगढ़ जिला

रामगढ़ जिले के तीन प्रखंडों में प्रथम चरण की वोटिंग हो रही है। इनमें चितरपुर, दुलमी तथा गोला प्रखंड शामिल हैं। पंचायत चुनाव के प्रति यहां लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। बूथों पर सुबह से ही लंबी कतार लगी है। हर किसी का सपना है कि गांव का विकास हो, अपनी सरकार हो।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close