google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोजपुरी सिनेमामनोरंजन

“जरा तावे देहिया” में आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय के अंदाज का आप भी लुफ्त उठाएं, वीडियो ??

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

आम्रपाली दुबे की गिनती उन हसीनाओं में होती है, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। अब रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म लव विवाह डॉट कॉम से आम्रपाली दुबे और भोजपुरी फिल्मों के रोमांस किंग प्रदीप पांडेय चिंटू का नया सॉन्ग ‘जरा तावे देहिया’ से रिलीज किया गया। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने में चिंटू और आम्रपाली दुबे की हॉट और सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

पिंक कपड़े, पिंक सजावट

दोनों ने पिंक और व्हाइट कपड़े पहने हैं। वहीं कमरे की सजावट भी पिंक कलर के चींजों से की गई। अगर बात करें आम्रपाली की तो वे अपनी फिल्मों और गानों से दर्शकों को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपने फैन्स से सीधे तौर पर जुड़ी रहती हैं। यहां पर वह लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां शेयर करती हैं।

 

शिल्पी राज और विजय चौहान ने साथ गाया

इस तड़कते-भड़कते सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है, जिसमें चिंटू और आम्रपाली ने आग लगा रखी है। इस गाने को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स श्याम देहाती और संगीत रजनीश मिश्रा का है।

काजल राघवानी ने स्पेशल अपीयरेंस दी है

भोजपुरी फिल्म ‘लव विवाह डॉट कॉम’ के प्रोड्यूसर प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल जी हैं। निर्देशन का काम अनंजय रघुराज ने किया है। रत्नाकर कुमार ने प्रस्तुत किया है। को-प्रोड्यूसर पदम सिंह हैं। इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे के साथ अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडेय, संजय यादव और ज्योति पांडे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा काजल राघवानी ने स्पेशल अपीयरेंस दी है। इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है और लिरिक्स श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आजाद सिंह ने लिखा है। कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close