google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

रामनवमी के अवसर पर विभिन्न गांवों में समाजसेवी ने किया जनसंपर्क

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड के उतरी भाग 4 के विभिन्न गांवों में रामनवमी के अवसर पर युवा समाजसेवी मुन्ना ठाकुर ने जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान में विनीत कुमार ने भरपूर सहयोग किया।

नैनाबार, कांडी, ढबरिया, बहेरवा सहित अन्य गांवों में भी जन सम्पर्क अभियान चलाकर समाजसेवी मुन्ना ठाकुर ने लोगों से संपर्क करते हुए जन समस्या से रु-ब-रु हुए।

इस दौरान ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं समाजसेवी ने ग्रामीणों के बीच भगवा रंग का गमछा प्रदान किया। साथ ही क्षेत्र के प्रति अमन-चैन व शांति सद्भाव का संदेश दिया गया।

समाजसेवी मुन्ना ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हर सुख दुःख में मैं शामिल रहता हूं। यदि जनता का भरपूर सहयोग मिला तो क्षेत्र में विकास कर दिखाऊंगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता से समर्थन भी मिल रहा है, जिससे वे काफी उत्साहित हैं।

जन सम्पर्क अभियान में कांडी पंचायत की भावी बीडीसी प्रत्याशी सत्या देवी, जित्येन्द्र कुमार पासवान, बलराम बाबू, पंकज कुमार, शिवराज पासवान, डॉक्टर अनिल राजवंशी, नारद गुप्ता, परमेश्वर साह, महेंद्र पासवान, अनुज सिंह, उमेश सिंह, प्रमोद कुमार, अमित मेहता, धर्मेंद्र शर्मा, बच्चा राम सहित अन्य लोग भी कार्यकर्ता के रूप में शामिल थे।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close