google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडरांची

एक के बाद एक करके 19 शादियां रचाने वाले शातिर ठग के कारनामे सुन आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

प्रेम जाल में फंसा कर एक के बाद एक 19 महिलाओं से शादी करने वाले डाक्टर रमेश स्वांई की दूसरी पत्नी को ओडिशा पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। रमेश स्वांई एक शातिर ठग है। कुछ दिनों पहले ही उसकी करतूतों का खुलासा हुआ था। गिरफ्तार की गई उसकी दूसरी पत्नी का नाम है कमला स्वांई। झारखंड के रांची जिले के तुपुदाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। शातिर ठग रमेश स्वांई के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने की तैयारी में है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई कमला स्वांई उसकी दूसरी और असली पत्नी है। रमेश स्वांई ठगी और अय्यासी करता था। मामला सामने आने के बाद गुजरात के जामनगर में रहने वाली ठग की असली और दूसरी पत्नी कमला फरार हो गई थी। ओडिशा, झारखंड तथा अन्य राज्यों में उसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। इसी दौरान पता चला कि कमला स्वांई इस समय झारखंड में मौजूद है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कमला स्वांई को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि 19 महिलाओं से शादी करने वाले ठग रमेश स्वांई ने 1982 में पहली शादी की थी। पहली पत्नि से उसके तीन बच्चे भी हैं। तीनों बच्चे अब पढ़ लिखकर डाक्टर बन चुके हैं। वर्ष 2002 में रमेश स्वांई ने कमला स्वांई के साथ दूसरी शादी की थी। कमला स्वांई से भी उसके दो बच्चे हैं। कमला स्वांई के बाद रमेश स्वांई ने 17 शादियां की हैं।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  चाणक्य सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी विस्तार की बैठक संपन्न

रमेश स्वांई अपनी दूसरी पत्नि कमला स्वांई की जानकारी में अन्य महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करता रहा। इस काम में रमेश स्वांई का वह पूरा साथ देती रही। केवल कमला स्वांई ही नहीं, रमेश स्वांई के इस अपराध में उसकी बहन एवं ड्राइवर भी साथ दे रहे थे। रमेश स्वांई द्वारा की जा रही ठगी में सभी का हिस्सा लगता था।

खुद को डाक्टर बताने वाला रमेश स्वांई अधिकांश समय असम के गुवाहाटी में रहता था। कभी वह खुद को विधु प्रसाद तो कभी रमणी रंजन बताता था। परिचय बदलकर एक के बाद महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर रमेश ने शादी कर ली है।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाने के लिए शातिर ठग अच्छा खासा ड्रामा करता था। कभी झूठ बोलकर रोने लगता था, तो कभी शरीर अस्वस्थ होने का अभिनय करता था। असहाय एवं पत्नि से तलाक ले चुकी महिलाएं इसके झांसे में आ जाती थीं। इसके बाद वह उनसे शादी कर उनके पैसे से ऐश करता था।

वर्ष 2018 में सेंट्रेल आम्र्ड फोर्स में कार्यरत एक महिला से शादी करने के बाद उसने महिला से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। उसी तरह से दिल्ली में एक महिला से शादी कर भुवनेश्वर लाकर रखा था और इस महिला से 13 लाख रुपये की ठगी की थी।

83 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  NEET परीक्षा 2024 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभिषेक हुए सम्मानित

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close