google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ग्वालियर

एक ही मंडप और एक ही परिवार मे हुई इन दो बहनों की शादी और निगोरी किस्मत ने दोनों बहनों के साथ किया एक साथ ऐसा मज़ाक….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुहानी राय की रिपोर्ट

ग्वालियर । एक परिवार को एक साथ दोहरी खुशी मिली थी। परिवार दोनों बेटियों की शादी एक ही मंडप में हुई थी। दुल्हन दोनों सगी बहने थीं तो दूल्हे भी रिश्ते में सगे भाई थे। दोनों बहनों ने मन ही मन कई सपने रच लिए थे। एक अलग ही ससुराल की कल्पना मन में थी, लेकिन यह सपने शादी के चार दिन बाद ही रेत के महल की तरह ढह गए। पहली विदाई से पहले ही दोनों के पति, सास-ससुर ने दहेज कम मिलने का कमेंट करते हुए घर से दो-दो लाख रुपए, एक-एक बाइक लाने की बात कही। विरोध पर पीटा गया।

इसके बाद कोविड पीरियड शुरू हो गया, पर बहनों पर प्रताड़ना कम नहीं हुई। अभी कुछ दिन पहले दोनों बहनों को एक साथ घर से निकाल दिया। जब एक पिता के सामने दोनों बेटियां इस तरह पहुंची तो उनसे रहा नहीं गया। बात करने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। पुलिस ने भी कई बार काउंसिलिंग की लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर सोमवार को पुलिस ने दोनों महिलाओं के पति, ससुरालजन पर दहेज प्रताड़ना की FIR दर्ज की है।

ग्वालियर के निम्बाजी की खो निवासी 24 वर्षीय भावना जोशी उसकी बहन 22 वर्षीय तरुणा जोशी ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत की है। जिसमें बताया है कि भावना की शादी 25 फरवरी 2020 को गुलशन जोशी निवासी भिंड के साथ हुई थी। उसी दिन उसी मंडप में भावना की छोटी बहन की शादी उसके सगे देवर छोटू जोशी के साथ हुई थी। दोनों दुल्हन सगी बहनें और दूल्हे सगे भाई होने पर जोशी परिवार काफी खुश था। परिवार में दोहरी खुशी का अहसास हो रहा था। एक ही मंडप में दोनों की शादी हुई और डोली उठी। ससुराल में एक साथ ही दोनों का गृह प्रवेश और सारी रस्में निभाई गईं। दोनों ने ससुराल में कई सपने सजोए थे, लेकिन वह जल्द ही बिखर गए।

चार दिन बाद ही मिला दुख

शादी के बाद जब दोनों बहनें ससुराल पहुंचीं तो चार दिन उन्हें अच्छी तरह रखा गया और इसके बाद उन्हें मायके से दहेज लाने के लिए ताने दिए जाने लगे और दहेज में दो-दो लाख रुपए और बाइकें लाने की मांग की जाने लगी। पहले दहेज की मांग को दोनों बहनों ने अनसुना कर दिया कि कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा, लेकिन जब उन्होंने इनकार किया तो उनकी मारपीट की जाने लगी और प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद ससुराल वालों ने उन्हें दहेज ना लाने पर घर से निकाल दिया और मायके पहुंचकर दोनों बहनों ने अपनी तकलीफ परिजनों को बताई। परिजनों ने संपर्क का प्रयास किया तो ससुराल वाले उनके घर आए और साफ कह गए कि बिना दो-दो लाख और एक-एक बाइक के वह उन्हें नहीं ले जाएंगे। यदि भेजा जो जान से मार देंगे।

पीड़िता बोली-नपुंशक है पति

पीड़िता भावना ने  बताया कि उसका पति नपुशंक है और उससे दूसरों से संबंध बनाने के लिए भी कहता है। जब वह विरोध करती है तो उसे पीटता था। इतना ही नहीं उसके बहन के साथ भी देवर मारपीट करता था। शादी के चार दिन बाद ही घर से निकाल दिया था। किसी तरह परिजन ने बात की तो वापस रखा, लेकिन कुछ दिन बाद फिर मांग करने लगे। बीच में कोविड पीरियड में यह लोग घर से नहीं निकाल सके, लेकिन उसके बाद दोनों बहनों को घर से निकाल दिया।

पहले सामाजिक स्तर फिर थाने से समझौते का प्रयास

दोनों बेटियों का घर टूटते देखकर परिजन ने पहले सामाजिक स्तर पर प्रयास किए और जब बात नहीं बनी तो महिला थाने में शिकायत की। यहां पर पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कराई, लेकिन बात नहीं बनी और उनकी शिकायत पर गुलशन जोशी, छोटू जोशी, ससुर पप्पू जोशी, अजिया ससुर राधेश्याम जोशी, ननद वर्षा जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना

इस मामले में महिला थाना प्रभारी शैलजा गुप्ता का कहना है कि पीड़ित सगी बहनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ससुराल वालों को पकड़ लिया जाएगा।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close