google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गुमलाझारखंड

जेजेएमपी उग्रवादी ने अपने पूर्व सदस्य की पत्नी और 3साल के मासूम को मारी गोली; मासूम रात भर मां की लाश के पास रोता रहा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के उग्रवादियों ने बदले की कार्रवाई करते हुए अपने पूर्व सदस्य अमरजीत की पत्नी और उसकी 3 साल की बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास सोमवार रात करीब आठ बजे की है। गोली बारी में घायल अमरजीत बच निकला है। पुलिस उसकी  खोज कर रही है।

जानकारी के अनुसार अमरजीत लकड़ा ऊर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है। वह जेजेएमपी का उग्रवादी रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में उसने घाघरा थाना क्षेत्र में अपने कुछेक साथियों के साथ मिल कर जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हथियार और लेवी की बड़ी राशि लेकर फरार हो गया था। उसी समय से वह जेजेएमपी के निशाने पर था।

पत्नी, बेटी को तड़पता छोड़ फरार हुआ उग्रवादी

सोमवार की रात वह बाइक से अपनी पत्नी नीति कुजूर और दो बच्चों को लेकर लौट रहा था। इसी क्रम में पहले से जनावल कंचन मोड़ के समीप घात लगाए बैठे जेजेएमपी के उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही अमरजीत की पत्नी और 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, गोलीबारी में अमरजीत भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। बावजूद इसके वह भाग निकला।

रातभर शव के साथ रोता रहा 5 साल का बेटा

अमरजीत का पांच साल का एक बेटा रातभर घटनास्थल पर ही शव के पास बिलखता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। आगे की छानबीन जारी है।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close