google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गुमला

शेविंग ब्लेड से पत्नी का गला रेता, नाजुक अंगों को भी तहस-नहस किया और शव के पास बैठ गाने लगा दर्दनाक गाना……

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505241858562290

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गुमला, रांची। दोपहर का भोजन वक्त पर नहीं बना तो शराब के नशे में धुत्त एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ऐसी निर्ममता के साथ मौत के घाट उतारा कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसने शेविंग करने वाले ब्लेड से पत्नी का गला काट डाला। शरीर के नाजुक अंगों को भी ब्लेड से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद, वह उसके शव के पास दर्दभरा गाना गाने लगा।

वारदात झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के सखुआपानी गांव की है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बॉक्साइट माइंस में काम करता है आरोपी

थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि रमेश असुर सखुआ पानी स्थित बॉक्साइट की माइंस में काम करता है। गुरुवार दोपहर वह घर पहुंचा तो खाना नहीं बना था। पत्नी एतवरिया घर में नहीं थी। रमेश पहले से नशे में धुत था। खाना न मिलने से वह गुस्से से भड़क उठा। उसकी पत्नी भी नशे में थी और वह गांव में ही घूमने गयी थी।

शेविंग ब्लेड से पत्नी की गला रेत कर हत्या

इसके बाद वह पत्नी को ढूंढकर लाया। इस दौरान दोनों में खाना न बनाने को लेकर विवाद हुआ और रमेश ने ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के शरीर के गुप्त हिस्सों को भी काट दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

इसके बाद वह उसके शव के पास बैठकर फूल और कांटे का गम से भरा गाना गा रहा था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और रमेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी के तीन बच्चे हैं, जो बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं।

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close