google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडपलामू

28साल की विवाहिता का 60 साल के बूढ़े से प्यार ने ली पति की जान, अब दोनों की शादी पर अड़े हैं परिजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

झारखंड के पलामू में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक 28 वर्षीय विवाहिता 60 साल के बुजुर्ग के साथ फरार हो गई और जब उसके पति ने फांसी लगा ली तो वापस आ गई। अब घर वाले वापस आई विवाहिता का उसी बूढ़े के साथ शादी कराने की जिद पर अड़ गये हैं। घटना पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव की है।

फरार हुई महिला के 3 और बुजुर्ग के हैं 5 बच्चे

यह मामला तब सामने आया जब मुकेश महतो(35) को फांसी के फंद से उतारकर परिजनों ने गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रविवार को मुकेश ने अपने घर में फांसी लगा ली थी।

मुकेश की पत्नी इन्दु देवी(28) गांव के 60 वर्षीय चंदेश्वर पासवान के साथ फरार हो गई थी। इन्दु तीन बच्चों की मां है तो चंदेश्वर पासवान के पांच बच्चे हैं। मुकेश महतो ने पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपने ही गांव के चंद्रेश्वर पासवान के खिलाफ पाटन थाना में प्राथमिकी करवाया था।

महिला की हुई पिटाई

मुकेश के फांसी लगा लेने की बात फैलते ही पत्नी इंदु देवी वापस घर आ गई। वह अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। उसने बताया कि पति से परेशान होकर वह रिश्तेदार घर चली गई थी। परंतु मुकेश के परिजनों इंदू देवी को घर से बाहर निकाल दिया।

पूर्व मुखिया हितनारायन सिंह ने बताया है महिला के साथ मारपीट भी की गई है। पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार दल बल के साथ पहुंचकर महिला को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। इधर मुकेश के परिजन पाटन पुलिस को रोककर आरोपी चंद्रेश्वर पासवान को बुलाने व इंदू देवी की उससे शादी कराने के लिए अड़ गए।

मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने में जुटी पुलिस

पाटन के थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया है कि महिला को फिलहाल पुलिस संरक्षण में लेकर पुलिस थाना लौट आई है। आरोपी चन्द्रेश्वर पासवान फिलहाल फरार है।

थानेदार ने कहा कि मुकेश महतो के परिजन आरोपी को बुलाने और महिला से शादी कराने को लेकर अड़े थे। पुलिस को आने नहीं दे रहे थे। महिला के घर आने की सूचना पर पुलिस उसे सुरक्षा में लेकर अदालत में बयान कराने के लिए गई थी। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों से बात की जा रही है। दर्ज कांड के आरोपी चंदेश्वर पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close