google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडरांची

गंगा में लडखडाया जहाज ; 8 की तैरकर बची जिंदगी तो कई गुम जिंदगियों की तलाश जारी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में स्टोन के ट्रकों से भरे जहाज का बैलेंस बिगड़ गया। जहाज पर करीब 14 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। इसके साथ ही सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इसमें सवार थे। हादसे में जहाज के स्टाफ के साथ ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों की आशंका जताई जा रही थी।

जहाज प्रबंधन का कहना है कि 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। वो लौट आए हैं। 2 लोग अब भी लापता हैं। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था।

ट्रक का टायर फटने से हादसा

जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। एक ट्रक का टायर फट गया। इस कारण वह अनियंत्रित होकर नदी के बीच धार में गिर गया इसके साथ ही 4 और ट्रक गिर गए। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा। 9 ट्रक जहाज पर पलट गए हैं, जबकि 5 ट्रक गंगा के बीच धार में डूबे हुए हैं। ट्रकों की तलाश और लापता लोगों की खोज के लिए NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। झारखंड सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

घटना को लेकर सदन में BJP के विधायकों ने हंगामा किया। सरकार ने दावा किया है कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी दावा किया गया है कि घटना बिहार की सीमा में हुई है। दोनों राज्यों की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।

लोकसभा में गूंजा साहिबगंज का मामला, सांसद ने CM पर लगाए आरोप

हादसे का मामला संसद में भी गूंजा। गोड्‌डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले में सीधे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लगाया। कहा कि कैसे यह अवैध ट्रक जा रहे हैं। सन सेट और सन राइज के बीच में इस परिवहन की अनुमति नहीं है। कहा कि जिन लोगों की ओर से यह कारोबार किया जा रहा है, मुख्यमंत्री उस कंपनी के पार्टनर हैं। पीए वहां की दलाली कर रहे हैं। इस कारण से ये अवैध एक्टिविटी हो रही है। उन्होंने मांग की है कि सीएम खुद इसमें शामिल हैं तो उनकी सरकार को बर्खास्त कर इसकी सीबीआई जांच हो।

9 ट्रकों के साथ जहाज किनारे पर आ गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
9 ट्रकों के साथ जहाज किनारे पर आ गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बीच गंगा में जहाज में आई थी खराबी
उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि कल दोपहर ये जहाज रवाना हुआ था। नदी के अंदर कुछ दूर जाने पर इसमें खराबी आई। जहाज में मौजूद लोगों ने इसे ठीक किया। इसके बाद बैलेंस बिगड़ने से 5 ट्रक नदी में गिर गए। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे की जांच करवाई जाएगी। ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा ना हो।

जहाज पर गिरे ट्रकों को क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है।
जहाज पर गिरे ट्रकों को क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है।

हादसा समदा घाट से मनिहारी के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि जहाज में खराबी की वजह से यह देरी से रवाना हुआ। देर रात तक वो अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका था। रात 12:00 बजे के करीब यह हादसा हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम।

NDRF ने शुरू किया अभिया
हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव और राहत के लिए साहिबगंज प्रशासन सक्रिय है। NDRF से मदद ली जा रही हैँ। देवघर से NDRF की टीम साहिबगंज पहुंच गई है। हादसे में लापरवाही भी नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से घाट पर पुलिस चौकी बनाई गई है। यह आने-जाने वाले मालवाहक जहाजों की निगरानी करते हैं। वाहनों पर लदे सामान के वजन की जांच के लिए मौके पर कोई अलग से व्यवस्था नहीं है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close