google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
नानपाराबहराइच

नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

नानपारा, बहराइच। आज स्थानीय संत पीटर इंटर कॉलेज नानपारा में महिला जागरूकता नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने शिरकत की और विशिष्ट अतिथि सुधीर यज्ञसैनी ब्लॉक प्रमुख शिवपुर, डी० पी० श्रीवास्तव एडवोकेट तथा रम्भा गुप्ता महिला रिपोर्टिंग प्रभारी रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन नाजिया अजीज ने किया। 

कैथोलिक डायोसिस के तत्वावधान में महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम डीएसडब्ल्यूएस प्रभात तारा संस्था की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके बाद आगन्तुकों को संस्था की को-ऑर्डिनेटर सिस्टर मारिया गोरेट्टी द्वारा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। समूह की किशोरियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

इस दौरान विधायक राम निवास वर्मा ने महिलाओं को संबोधित कर सरकार की लाभकारी नीतियां गिनाईं और उन्हें लक्ष्य हासिल करने तक संघर्ष करने की सीख दी। रम्भा गुप्ता ने पुलिस को लोगों का मित्र बताया जो हर जरूरत पर काम आती है, उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्म विश्वास से भरा होना चाहिए, खुद के प्रति होने वाले अपराधों से जागरूक होना चाहिये और डटकर मुकाबला करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मदद के लिए डायल 112 व 1076 जैसे टोलफ्री नम्बर का भी प्रयोग कर सकती हैं। किशोरियों व महिलाओं को संबोधित करते हुए डी० पी० श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं से ही सृष्टि पनपती है उन्हें अपना सम्मान और अधिकार पाने के लिए आवाज उठानी पड़ेगी ताकि अच्छे समाज और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हो सके। आज महिलाएं शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, न्याय जैसी सरकारी सेवाओं सहित राजनीति में भी सक्रिय हैं। बेटियों की प्रतिभा अनुसार उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए। संस्था की रजनी मसीह ने रिंग द बेल व हस्ताक्षर अभियान के जरिये दिव्यांग बच्चों को भी समान शिक्षा के अधिकार दिए जाने की अपील की। उपस्थित महिलाओं को अध्यापिका श्रीमती कुंता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम में उन्नति परियोजना के सुभाष वर्मा, योगेंद्र वर्मा और सवेरा परियोजना की सन्दीप, इमरान व सुनीता के साथ साथ भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकुर तिवारी, विश्वनाथ शुक्ला, लवकुश अवस्थी, सुरेश तिवारी सहित समूह की तमाम किशोरियां और महिलाएं मौजूद रहीं।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close