google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजमेरराजस्थान

रंग बरसे, छूटे हंसी के फुहारे ; मस्ती में मिलजुलकर पार्षदों ने लगाए ठुमके

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट

अजमेर । नगर निगम द्वारा बुधवार को फाल्गुन महोत्सव-2022 का आयोजन किया गया। विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों ने ठुमके लगाने के साथ ही कई सॉन्ग भी गाए। इसके साथ ही कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भी कई प्रस्तुतियां दी गई।

कोविड-19 महामारी के बाद अजमेर नगर निगम द्वारा बडे़ स्तर पर विजय लक्ष्मी पार्क में फाल्गुन महोत्सव-2022 का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा व डिप्टी मेयर नीरज जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम में अजमेर नगर निगम के 80 पार्षदों के साथ नगर निगम के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नगर निगम कमिश्नर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा का नींबू मिर्ची की माला से स्वागत किया गया।

पार्षदों ने लगाए ठुमके, गाए सोंग्स

विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में नगर निगम के पार्षदों द्वारा खाई के पान बनारस वाला के साथ विभिन्न गानों पर ठुमके लगाए गए। साथ ही कई पार्षदों ने प्यार में दिल दे दिया मैं दीवानी के साथ पल पल दिल के पास जैसे कई सोंग्स गाकर प्रस्तुतियां दी।

कलाकारों ने दी कई प्रस्तुतियां

नगर निगम द्वारा आयोजित फाल्गुन महोत्सव में पहुंचे कलाकारों के द्वारा लॉकडाउन की गाइडलाइंस पर नाटक करने के साथ ही राजस्थानी डांस की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मौजूद पार्षदों के साथ अधिकारियों ने कार्यक्रम का उत्साह उठाया।

85 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close