google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

नौकरी का झांसा देकर युवती का किया गैंगरेप, वीडियो बनाया और जब गर्भवती हुई तो….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली महिला ने सितारगंज सिडकुल की एक कंपनी के एचआर हेड पर स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

सितारगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना डेढ़ वर्ष पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल सितारगंज की एक कंपनी में मेहनत मजदूरी करती थी।

13 अगस्त 2020 को उसकी मुलाकात सुखवीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश से हुई।

आरोप है कि उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया। महिला को कंपनी में स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कथित एचआर हेड ने स्थायी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि घटना डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close