google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजमेरराजस्थान
Trending

खुद को आईएएस बताकर करता था युवतियों से ऐय्याशी, इसके गजब ठगी के कारनामे पढ़िए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुष्पा डांगी की रिपोर्ट

अजमेर। खुद को IAS बताकर हाईप्रोफाइल युवतियों को शिकार बनाने वाले युवक का असली पता नहीं मिल रहा है। अजमेर पुलिस ने उसके कॉल डिटेल खंगाले तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। युवक का नाम नवीन कुमार गुप्ता है। वह न सिर्फ दिल्ली की युवती, बल्कि लखनऊ, भोपाल तक की लड़कियों के साथ भी धोखाधड़ी की है। वह यह पूरा जाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिया बिछाता है। उसी के माध्यम से युवतियां उसके संपर्क में आती हैं। फेसबुक के माध्यम से ही दिल्ली की NGO की डायरेक्टर उसके झांसे में आ गई। शादी के नाम पर उसे दिल्ली से अजमेर बुलाया। 2 दिन वहां के होटल में रेप किया, फिर सुबह होते ही लापता हो गया। अजमेर पुलिस के पास मामला पहुंचा तो अब परत-दर-परत खुलने लगी है।

नवीन गुप्ता लखनऊ की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर नवीन के परिजनों और कई अन्य जानने वालों से बात की। उसके खिलाफ जयपुर और भोपाल में मुकदमा दर्ज हैं। कई मुकदमों में सजा भी काट चुका है। अब अजमेर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

अजमेर के क्लॉक टावर थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि नवीन के पिता से बातचीत हुई। फिलहाल उसके पिता बाड़मेर में हैं। पता चला कि वह 2014 से परिवार से अलग रह रहा है। नवीन अभी कहां रहता है, परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं है। पिता ने पुलिस को बताया कि वह इस तरह की ठगी काफी समय से कर रहा है। उसके खिलाफ भोपाल के हनुमान नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। फरवरी से नवंबर 2020 तक भोपाल जेल में था।

केंद्रीय सचिवालय में बताता था तैनाती

दिनेश कुमावत ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि नवीन ने लखनऊ की महिला से भी फेसबुक पर दोस्ती की। खुद को दिल्ली केंद्रीय सचिवालय में तैनात IAS बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया। महिला से 5 हजार रुपए हड़प लिए। बताया जा रहा है कि उसने कई लोगों को IAS होने का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है।

थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि पीड़ित महिला के बताए गए नवीन के एड्रेस पर जानकारी ली गई तो पता चला कि नवीन भरतपुर में 8 से 10 साल पहले परिवार के साथ रहता था। इसके बाद गुजरात में रहने लगा। बाद में बाड़मेर चला गया। नवीन 2014 से परिवार से अलग रहता है। अजमेर पुलिस अब उसके सही एड्रेस का पता लगाने में जुटी है।

नवीन की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना

थाना अधिकारी ने बताया कि नवीन गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

11 मार्च को अजमेर में रिपोर्ट

शुक्रवार को दिल्ली के बवाना निवासी युवती ने शिकायत दी कि नवीन के कहने पर 9 मार्च को ट्रेन से अजमेर पहुंच गई। अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के होटल संचेती में दोनों रुके। 9 और 10 मार्च को होटल में नवीन ने युवती के साथ रेप किया। 10 मार्च की सुबह कमरे से नवीन लापता था। आरोप है कि युवती का फोन भी वह ले गया। उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

क्लॉक टावर थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली के बवाना निवासी युवती ने शिकायत की है। युवती की मानें तो दोनों की दोस्ती कुछ महीने पहले ही FB के जरिए हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया और बातें शुरू हो गईं। दोनों के बीच वॉट्सऐप के माध्यम से भी बातें हुई हैं। दोनों ने शादी का फैसला किया था।

आरोपी युवक ने खुद का नाम नवीन बताया था। वह खुद को IAS कहता था। आरोप है कि उसने युवती को कहा कि अजमेर आ जाए। पुष्कर में आर्य समाज में शादी करेंगे।

9 मार्च को पहुंची थी अजमेर

नवीन के कहने पर 9 मार्च को युवती ट्रेन से अजमेर पहुंच गई। अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के होटल संचेती में दोनों रुके। 9 और 10 मार्च को होटल में नवीन ने युवती के साथ रेप किया। 10 मार्च की सुबह कमरे से नवीन गायब था।

आरोप है कि युवती का फोन भी वह ले गया। होटल के फोन से जब युवती ने अपना नंबर मिलाया तो फोन नवीन ने बंद कर दिया। युवती ने नवीन के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है।

फेसबुक के जरिए नवीन कुमार नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। इसके बाद एक दूसरे का नंबर लिया। दोनों फोन और वॉट्सऐप पर बात करते थे। दोनों ने शादी का फैसला किया।

पीड़िता का आरोप है कि नवीन ने उसे शादी के लिए 9 मार्च को ट्रेन के जरिए अजमेर बुलाया। अजमेर के होटल में उसके साथ 2 दिन तक रेप किया। नवीन का एड्रेस या उसके बारे में कोई अन्य जानकारी युवती को नहीं है।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close