google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
आयोजनपर्व त्यौहारमनोरंजन

बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा के साथ “होली के मज़ा” खूब ले रहे हैं लोग, आप भी देखिए वीडियो ? और होली के रंगों में सराबोर हो जाइए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

भोजपुरी सिनेस्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना रिलीज हुआ है। यह गाना खूब वायरल हो रहा है। ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ की सफलता के बाद अब पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’ को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपर हॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है। इस गाने को दो दिनों में ही 31 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

पवन ने इसमें गाया है, ‘उमर हमार अब त 18 पलस बा… ऊपर जवानी चढ़ल नस-नस बा…ढंग से लगाईं अब…रगड़ के अगर छोड़ देंगे जीजा त होली का मजा कैसे लेंगे जीजा…।’ बता दें, बिहार में होली मजाक के रिश्तों के बीच खूब खेली जाती है। इसमें जीजा-साली के बीच और देवर-भाभी के बीच होली सबसे यादगार होती है। पवन ने जीजा-साली की होली पर यह गीत गाया है।

 

होली में जीजा-साला वाला गाना खूब बजेगा

पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना ‘होली के मजा’ को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। इसमें संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज किया गया है।

सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं।

इसी क्रम में अब पवन ने होली के मौके पर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। हर घंटे इसके व्यूज में बढ़ोतरी हो रही है। होली अब नजदीक है। उम्मीद की जा रही है कि होली में पवन सिंह का यह गाना खूब बजेगा।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close