google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजमेरराजस्थान

देवनगरी में देह व्यापार का धंधा ; दो महिलाएं और तीन पुरुषों को किया गिरफ्तार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट

अजमेर। तीर्थ नगरी पुष्कर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक होटल में बोगस ग्राहक भेजकर दो महिलाओं और तीन दलालों को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिलाएं छत्तीसगढ़ व भीलवाड़ा से हैं। वहीं, पकडे़ गए दलाल पुष्कर के आस पास के गांवों के हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

देह व्यापार की कार्रवाई पुष्कर उपअधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क के नेतृत्व में की गई। पुलिस को सूचना मिली कि नाला क्षेत्र की होटल हेरीन हिल में देह व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजा। ग्राहक से देह व्यापार में लिप्त दलालों ने 800 रुपए की मांग की। आठ सौ रुपए देने पर महिलाएं बताई। बोगस ग्राहक की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी। दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार एक महिला छत्तीसगढ़ व दूसरी भीलवाड़ा के प्रतापनगर की है। वहीं, पकडे़ गए दलाल बांसेली निवासी मुकेश मेघवाल, श्यामलाल मेघवाल व कैलाश नायक है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

109 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close