google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

निर्माणाधीन थाना बिल्डिंग में मिली प्रवासी मजदूर की लटकी लाश, आर्थिक तंगी मानी जा रही है वजह

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। गुरुवार की सुबह बेलवा गांव स्थित निर्माणाधीन थाना बिल्डिंग में सेकेंड फ्लोर की सीढ़ी की रेलिंग से मजदूर का शव लटका मिला। यह देखकर अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस की सूचना पर परिजन बिहार से घटनास्थल पर पहुंच गए।

बुधवार शाम बिहार से देवरिया आया था मजदूर

जिले के महुआडीह थाना बिल्डिंग का निर्माण क्षेत्र के बेलवा गांव में हो रहा है। निर्माणाधीन थाना में कई भवन बनकर तैयार भी हो गए हैं। शेष निर्माण कार्य चल रहा है। यहां दूसरे जिले और राज्य से आए मजदूर रात में परिसर में ही अपना ठिकाना बनाकर रहते हैं।

बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारन जिले के राजपुर गांव निवासी उमेश मांझी (48) थाना बिल्डिंग के निर्माण में मजदूरी का काम करता था। लगभग डेढ़ महीने पहले वह घर गया था। 

बुधवार की शाम को वह एक बैग लिए घर से दोबारा मजदूरी करने के लिए निर्माणाधीन थाना परिसर पहुंचा। वहां तख्ते पर बैग रखकर बैठ गया। काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि रात को वहीं सो गया।

सुबह फंदे से लटकी मिली लाश, क्षेत्र में हड़कंप

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ मजदूरों ने भवन के दूसरी मंजिल की सीढ़ी की रेलिंग से गमछे के फंदे से लटकता उसका शव देख कर शोर मचाया। 

साथी मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वहां रह रहे मजदूरों को थाने में बुलाकर पूछताछ की।मृतक के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। परिजन शाम तक महुआडीह पहुंच गए। 

साथी मजदूरों ने बताया कि उमेश के भाई और गांव के कुछ और भी लोग यहां मजदूरी करते थे। जो उमेश के घर जाने के कुछ दिन बाद ही यहां से चले गए थे। महुआडीह थानाध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी के अनुसार, मृतक मजदूर के परिजनों ने बताया कि वह पैसा मांग रहा था। नहीं देने पर उसने आत्महत्या कर ली है। मजदूर के इस तरह आत्महत्या कर लेने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म था।

134 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close