google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

पति पत्नी को पेड़ से बांधकर पिटाई की, गर्म सलाखों से बार-बार दागा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया/सुरौली। यूपी के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा के जंगल में दंबंगों ने चोरी के शक में महिला और छुड़ाने गए उसके पति को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

यही नहीं दबंगों ने लोहे की गर्म राड से महिला को दागा। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मामला सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा का है। आरोपी महिला की मानसिक स्थित ठीक नहीं बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरौली थाना क्षेत्र के उसरा बाजार निवासी गुड्डू पुत्र उमाशंकर की पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अक्सर रात व दिन को कहीं निकल जाती है।

13 सितंबर की रात को वह घूमते हुए परसा जंगल गांव की तरफ चली गई। वहां कुछ लोगों ने चोरी के शक में जंगल में एक पेड़ से बांध दिया।

सूचना पाकर पत्नी को छुड़ाने पहुंचे पति भी पहुंच गया। आरोपी प्रधान और उसके साथियों ने पति पत्नी दोनों को पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अब अधिवक्ता डीएम के स्थानांतरण को लेकर ब-जिद बन गए हैं, पढिए क्या है मामला

मनबढ़ो ने महिला और उसके पति को गर्म सलाखों से दागा। महिला के बेहोश होने के बाद भी आरोपी महिला को पीटते रहे।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अन्य को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।

105 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close