google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

देवरिया बस स्टैंड का नही शुरु हुआ जल्द निर्माण तो कांग्रेसी करेंगे आंदोलन 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। आज से करीब दो साल से अधिक समय से देवरिया बस स्टेशन के नवनिर्माण के लिए पुराने भवन को तोड़ दिया गया। उसके बाद आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नही हुआ है। जिसके कारण पूरे जनपद के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त बातें नगर के बस स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि इस समय बरसात व गर्मी का मौसम चल रहा है, पूरे परिसर में कहीं भी यात्रियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नही है। पुराने भवन को ध्वस्त करने के बाद करीब 30 महीने बाद भी बस स्टेशन के भवन व यात्री सुविधाओं के लिए कोई कार्य शुरू नही किया गया है जबकि परिवहन मंत्री ने तुरंत निर्माण कार्य करने के लिए घोषणा किया था। जनपद मुख्यालय होने व मेडिकल कॉलेज के कारण यहां गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन रोडवेज बस ही है। यहां के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। इस भाजपा सरकार के अधिकांश कार्य केवल कागजों मे हो रहे हैं, जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अगर एक महीने के अन्दर बस स्टेशन का निर्माण कार्य नही शुरू किया गया तो कांग्रेस जन इस समस्या को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  महाप्रसाद के बहाने 23 वर्षीय युवती को खेत में ले जा कर पांच हैवानों ने जो किया उसे सुन बौखला गए हैं लोग

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश, आनंद देव गिरि, वरुण राय,समीर पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी राजन ,प्रेमलाल भारती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close