google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हाथरस

सत्संग में भगदड़, 60 की मौत से कांप गया प्रदेश, मुख्यमंत्री ने संवेदना जताई

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रतिभानपुर में सतसंग के दौरान भगदड़ माच गई। इस भगदड़ में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं दर्जनों लोगा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्ति के बाज हजारों की संख्या में बाहर निकल रही भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है । वहीं, घायलों को एटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

डीएम आशीष कुमार ने कहा, “समागम के दौरान जब बहुत ज्यादा उमस होने लगी तो लोग वहां से निकलने लगे। उसी समय हादसा हुआ। घटना की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाई गई है। इस आयोजन की इजाजत एसडीएम ने दी थी। ये एक प्राइवेट आयोजन था। कानून-व्यवस्था के लिए प्रशासन की ड्यूटी लगाई थी, जबकि भीतर की व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जानी थी। हादसे की असली वजह क्या है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल प्रशासन का फोकस ये है कि जो लोग घायल हैं उन्हें जल्दी इलाज मिले।”

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यूपी सीएमओ ने एक बयान जारी करके हाथरस में हुए हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील में मुगलगढ़ी नेशनल हाइवे पर फुलरई गांव में आज मानव मंगल मिलन सदभावना समागम समिति नामक संस्था ने आज सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुए। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या 60 से ज्यादा होने की आशंका है। कई हताहतों को हाथरस के अलावा एटा और अलीगढ जिले में शिफ्ट किया गया है। मरने वालों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close