google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जालंधरपंजाब

सुहागरात को ही शादी टूटी और अब मीडिया के सामने लडकी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विकास कुमार की रिपोर्ट

जालंधर: विवाह वाले दिन अपनी पूर्व प्रेमिका को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर विवाह के कुछ घंटों बाद ही रिश्ता तुड़वाने वाले आरोपी ब्वॉयफ्रैंड के खिलाफ थाना एक की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने एफ.आई.आर. नंबर 68 में आरोपी संदीप पुत्र अजय निवासी राजा गार्डन के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकाने) की एफ.आई.आर. दर्ज की है।

मीडिया के सामने आई पीड़िता ने कहा कि संदीप सिंह मकसूदां के एक गैस्ट हाऊस में ले जाकर दो साल तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी करवाने की बात करने पर वह टाल-मटोल करता रहा लेकिन जब उसने शादी करवाने का दबाव बनाया तो मुकर गया और बात करनी बंद कर दी।

पीड़िता के अनुसार उसके परिजनों ने उसकी कहीं और शादी तय की तो आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। कुछ मैसेज पीड़िता के पति ने देख लिए और शादी वाले दिन ही इसी कारणों के चलते उसकी शादी टूट गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंधी जब थाना 1 के ए.एस.आई. साहिब सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी जांच की जा रही है और केस दर्ज नहीं किया है।

107 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close