google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पंजाब

5 महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत, हैरान कर देने वाला है पूरा मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विकास कुमार की रिपोर्ट

जीरा : जीरा में कल रात एक नवविवाहित द्वारा फंदा लगा लेने की खबर है। मृतक लड़की के चाचा परमजीत पम्मा ने सिविल अस्पताल जीरा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़की मनीषा (18) पुत्री मंजीत सिंह चार-पांच महीने पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर छीहां पाड़ी (जीरा) के युवक राहुल पुत्र अजीत मसीह के साथ लव मैरिज करवाई थी। 

कुछ दिनों बाद ही लड़की के मायके वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की की ओर से फोन किए जाने पर वह उसे ससुराल से ले आए थे।  

रात में लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर मनीषा ने अपने मायके में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की के परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सिविल अस्पताल जीरा से सूचना मिली और उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

124 पाठकों ने अब तक पढा
Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

इसे भी पढें  'असली शादी, नकली रिश्तेदार' ; ब्लैकमेलिंग का ऐसा किरदार जिसकी हरकतें दांतों उंगलियां चबाने को मजबूर कर देगी

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

Back to top button
Close
Close