google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फिरोजाबाद

कमाने के लिए बाहर गया था पति, पत्नी को ले भागा पड़ोसी किरायेदार, लौटा तो उड़ गए होश

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

 संजय कुमार की रिपोर्ट

यूपी के फिरोजाबाद जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फिराजोबाद में एक व्यक्ति बाहर कमाने के लिए गए तो उसकी पत्नी से पड़ोस में किराए के मकान में रह रहे किराएदार से नजदिकियां बढ़ने लगी।उसके बाद वह उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया।

पति जब वापस लौटा और उसकी पत्नी उसे घर पर नहीं मिली तो वह उसे खोजने के साथ ही पड़ोसियों से पूछताछ किया तो किराएदार की करतूत के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद उसने पुलिस से शिकायत किया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह पूरा मामला फिराेजाबाद जनपद के थाना उत्तर के कौशल्या नगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि कौशल्या नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोसी के मकान में कमल पुत्र पूरन सिंह नामक एक युवक किराए का मकान लेकर रहता था।

पीड़ित का आरोप है कि किराएदार कमल का उसके घर आना जाना होता था। आशंका है कि घर आते-जाते उसकी कमल और पीड़ित की पत्नी के बीच प्रेम संबंध हुआ। बीते सात दिसंबर को पीड़ित काम करने के लिए बाहर गया था।

उसी समय कमल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी को कमल ही लेकर फरार हुआ है। मामले में पति की तहरीर पर उत्तर थाने की पुलिस ने आरोपी कमल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

150 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close