Explore

Search
Close this search box.

Search

22 February 2025 11:39 pm

लेटेस्ट न्यूज़

देश के सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर सब एक हो गए हैं….और राहुल गांधी…. पढ़िए बृजभूषण ने क्या कहा ?

46 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बृजभूषण बोले देश के सांप बिच्छू नेवला कबूतर सब एक हो गए हैं। इंडिया पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। विपक्ष के गठबंधन को लेकर कहा कि कि इन लोगों से देश का भला होने वाला नहीं है। यह देश को लूटने वाले लोग हैं। राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इतनी उम्र के बाद भी अभी समझ नहीं है।

यूपी के बहराइच जिले के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृजभूषण सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष की इंडिया गठबंधन पार्टी पर जमकर हमला बोला कहा कि जैसे बरसात के सीजन में सांप बिच्छू नेवला और कबूतर सुरक्षित स्थान खोज लेते हैं। इस तरह से विपक्ष का गठबंधन है। इन लोगों से देश का भला होने वाला नहीं है। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ देश के लोगों को लूटने के लिए बना है। कहां कि ना इनके पार्टी का कोई संयोजक है। और ना ही प्रधानमंत्री पद के दावेदार ऐसे में गठबंधन को लेकर क्या कहा जाए। सब हवा हवाई है। संयोजक और प्रधानमंत्री पद के नाम की घोषणा होते ही गठबंधन बिखर जाएगा।

राहुल गांधी को समझ नहीं : बृजभूषण

बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है यह जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी को समझ नहीं है। वह सही मुद्दा नहीं उठा पा रहे हैं। देश की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कर रही है। जिसका परिणाम यहां है कि एक समय जैसा कांग्रेस का था। वैसा आज बीजेपी का है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सिर्फ भाजपा और मोदी के नाम पर वोट दे रही है। केंद्र में दो बार बीजेपी की सरकार बन चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। देश की जनता भाजपा के साथ है। जनता ने विकास के नाम पर दो बार मोदी और योगी की सरकार को चुना है। तब से लगातार विकास का काम हो रहा है। वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी एक अलग छबि बनाई है। कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सुभाष त्रिपाठी सांसद पत्नी सुनील सिंह सहित भारी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़