Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:17 am

लेटेस्ट न्यूज़

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री के गढ़वा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

56 पाठकों ने अब तक पढा

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा। जिला के कांडी प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गृह जिला गढ़वा आगमन होने पर महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल का स्वागत में कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन हेतु ‘स्नेह मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोग भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सम्मिलित हुए।

वहीं अभाविप कांडी इकाई के नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री को कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल मां सतबहिनी मन्दिर की तैल चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। एवं मां सतबहिनी मन्दिर दर्शन करने का भी आग्रह किया।

प्रिन्स ने कहा कि कभी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें छात्र राजनीति की यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर सुशोभित करने का मौका मिलेगा। गढ़वा के छोटे गांव से निकले सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलना अभाविप में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के कंधे पर बहुत बड़ी एक जवाबदेही है।

देश के सबसे बड़े जनसमूह की ऊर्जा भारत के नवनिर्माण में लगे इस उद्देश्य से परिषद के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय कैंपस से समाज के प्रत्येक समूह तक युवाओं में राष्ट्रीयता का भाव जगाने की दिशा में निरंतर कार्य करते हैं। इसी का परिणाम है कि भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़