Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 3:09 pm

कांग्रेस कार्यालय पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

78 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया। रंग व उल्लास का पर्व होली सनातन धर्म, संस्कृति व आपसी प्यार व सौहार्द का प्रमुख त्योहार है। यह बातें जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मिश्र, सन्नी ने कही।

उन्होंने कहा कि इस पर्व को प्रेम पूर्वक मनाने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि आपसी द्वेष मिटाकर सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है यह त्योहार, आज इसे और सुदृढ़ करने की जरूरत है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव धनन्जय पांडेय ने कहा कि गंगा यमुनी तहजीब को जीवंत करने वाला यह पर्व, जीवन मे विविध प्रकार के रंगों का समावेश करता है।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव धनंजय पांडेय का फूल मालाओं से लादकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने त्योहार की बधाई दी।

कार्यक्रम को नवनीत पाण्डेय, हर्षित सिंह, शरद मणि त्रिपाठी, धर्मवीर भारती सत्यम् पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, कार्तिकेय मिश्र, राजीव शर्मा, अंकुर भारती, अंशु पाण्डेय, बाशदेव तिवारी, दीनदयाल भारती, मार्कण्डेय मिश्र, मधु शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."