Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 9:19 am

लेटेस्ट न्यूज़

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

32 पाठकों ने अब तक पढा

नरेश ठाकुर की रिपोर्ट

टूंडला फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गांव कोट की पहुंचे जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार गरीब और कमजोर को समर्पित सरकार है। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान मिले। उसका विकास हो। यही कारण है कि प्रदेश की सरकार ने तमाम योजनाएं गरीबों के हित में संचालित की हैं जिनका लाभ गरीबों को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जो सरकारें थी वह भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। यही कारण था कि समाज का और प्रदेश का हित नहीं हो सका। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास का पहिया बहुत तेजी के साथ घूमा है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपना भरपूर आशीर्वाद देते हुए स्पष्ट बहुमत की सरकार दूसरी बार बनवाई है।

इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिवालय का निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी करोड़ों रुपए का चेक प्रदान किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक वर्तमान विधायकों के साथ-साथ सांसद और भाजपा नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़