Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

सूरज सिंह चुने गए राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष

50 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल का जिला अध्यक्ष पद पर चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में 3 लोगों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी फैज उल हक के समक्ष अपना नामांकन किया, जिसमें सूरज सिंह, पंकज चौबे व बसंत यादव का नाम शामिल है।

नामांकन वापसी के समय बसंत यादव ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार मैदान में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों के बीच मतदान हुआ, जिसमें जिले के 20 प्रखंड, 1 नगर परिषद व 2 नगर पंचायत से वोटर बने थे।

वोट देने में प्रत्येक प्रखंड के अध्यक्ष व प्रत्येक प्रखंड से 2-2 डेलिगेट थे। वोटिंग के समय टोटल 66 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन वोटर अनुपस्थित रहे। इस प्रकार सूरज सिंह को 44 मत व पंकज चौबे को 22 मत प्राप्त हुए। सूरज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 22 मतों से पराजित किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी फैज उल हक व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नसरुल्लाह अंसारी के द्वारा निर्वाचित जिला अध्यक्ष के रूप में सूरज सिंह को प्रमाण पत्र दिया गया।

इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर भागवत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद खान, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ श्रमिक, विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर मुरली गुप्ता, जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, महासचिव सुरेश विश्वकर्मा, कामाख्या नारायण सिंह, राजेश्वर गुप्ता, महेंद्र पाल, अभय पांडेय, दीपक साहू, अशोक सिंह, कामेश्वर यादव, हरीनाथ चंद्रवंशी, अशोक यादव, सोनू यादव, बंधु राम, विष्णु कुमार रावत, सुदामा मेहता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अताउल रहमान, सुमित पाल, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष नागेंद्र भुईयां, युवा जिला अध्यक्ष विनीत राम, पप्पू ठाकुर, संतोष सिंह सहित जिला के 20 प्रखंड से आए हजारों राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़