Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 11:03 am

स्कूल से वापस घर जाते समय छात्राओं से करता था छेड़छाड़

75 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

गोण्डा। जनपद के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्कूली छात्राओं के साथ मनचले युवक द्वारा छेड़-छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूल से वापस अपने घर जा रही नाबालिग छात्राओं से मनचले युवक ने छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर छात्राओं ने जानकारी परिजनों को दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवक छात्राओं को परेशान कर रहा था जिससे छात्राएं डरी हुई थीं।तंग आकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर मनचले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने  मोतीगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी संजय सिंह पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट व छेड़-छाड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."