Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 1:53 pm

भारतीय जनता पार्टी की मंडल कमेटी चुनाव प्रक्रिया के नामांकन हेतु बैठक सम्पन्न

284 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की मंडल कमेटी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज प्रगति लॉन, बन्थरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। सुबह से ही क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना-जाना शुरू हो गया था। बैठक का संचालन सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान, मनोज कुमार सिंह चौहान, और लाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुआ।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंडल कमेटी की चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल किए।

कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम सेना महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उर्मिला सिंह भी अपनी महिला टीम के साथ उपस्थित रहीं और चुनाव प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इसके साथ ही भाजपा नेता रोहित सिंह और सक्रिय कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चौहान भी बैठक में मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया की आधिकारिक कार्यवाही भाजपा मंच पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्पन्न हुई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और समर्पण का माहौल देखा गया।

यह आयोजन आने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ अपनी भागीदारी निभाई।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Leave a comment