Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 8:08 am

लेटेस्ट न्यूज़

पहले अपने पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करें…. राहुल गाँधी को राय देते हुए ‘साय’ ने पढिए और क्या कहा? 

63 पाठकों ने अब तक पढा

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ न्याय करना चाहिए। दिल्ली से लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कथित छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। गांधी की यात्रा बृहस्पतिवार को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है।

नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद यह गांधी की छत्तीसगढ़ की पहली यात्रा होगी, जिसमें उनकी पार्टी राज्य में सत्ता से बाहर हो गई थी। कांग्रेस का जन संपर्क कार्यक्रम 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुआ और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगा। गांधी की यात्रा पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आप सभी ने भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव देखा है और अब उन्होंने न्याय यात्रा निकाली है। राज्य विधानसभा चुनावों (छत्तीसगढ़ में) के बाद कई (कांग्रेस) उम्मीदवारों ने पार्टी छोड़ दी। इसलिए उन्हें पहले उनके साथ न्याय करना चाहिए। आगामी संसदीय चुनावों पर किसी चर्चा के बारे में पूछे जाने पर साय ने कहा कि यहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ चुनावों पर चर्चा होगी और चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कथित सीजीपीएससी घोटाले की जांच का वादा किया था। साय ने कहा कि हमने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की है और प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़