Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:36 am

लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी, पंजाब की लीडर तथा समाज सेवक यशोधा कोश्यारी “राष्ट्र धर्म प्रहरी सम्मान” से सम्मानित.

63 पाठकों ने अब तक पढा

इंदरप्रीत खुराना की रिपोर्ट

लुधियाना।  आचार्य महा मंडलेश्वर पूजनीय संत श्री कमल किशोर जी महाराज दिव्या शक्ति अखाडा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा स्वामी श्री राजन स्वामी जी के साथ मिल कर तीन दिवसीय निशुल्क वेद प्राच्या विद्या एवं संत सम्मेलन का आयोजन 15 ,16 ,17 दिसंबर 2023 को श्री प्राणनाथ ज्ञानपीठ ट्रस्ट नकुड़ रोड ,सरसावा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में करवाया गया।

इस धार्मिक आयोजन में पूरे भारत से 200 से ज्यादा ज्योतिषी , आयुर्वेदिक डॉक्टर ,समाज सेवक ,संत समाज से संत महा पुरुष ,महा मंडलेश्वर ,धार्मिक ,धर्म ,ज्योतिष , आयुर्वेद ,ज्ञान चर्चा ,महा संत सम्मेलन में शामिल हुए। 

धर्म, सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र लोक कल्याण के कार्य सेवाएं देने के लिए पंजाब राज्य की रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की पंजाब की सीनियर लीडर व् प्रसिद्ध समाज सेवक यशोधा कोश्यारी जी को “राष्ट्र धर्म प्रहरी सम्मान” देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान में अंगवस्त्र ,ज्योतिष की किताबों का खास पुरस्कार , सर्टिफिकेट ,फूल माला ,और बहुत से उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इस धार्मिक महा संत सम्मेलन में अनंत विभूषित महंत श्री रविन्दरपुरी जी महाराज तथा बाबा निरंजन नाथ जी अवधूत जी मुख्या मेहमान के तोर पर सब विद्वानों को आशीर्वाद व् सम्मान देने के लिए इस धार्मिक आयोजन में खास तोर पर शामिल हुए।

इस अवसर पर इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर इंदरप्रीत सिंह खुराना लुधियाना  के साथ उनके सभी साथिओं को भी सम्मानित किया गया। जिस में आचार्य जगदीश वेदी कोटा राजस्थान,राजीव बंसल जीरकपुर, मनोज गुप्ता दिल्ली , एडवोकेट ऋतू सूद चंडीगढ़, प्रसिद्ध समाज सेवक व् भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडर यशोधा कोश्यारी चंडीगढ़ , कोमल आसरा दिल्ली , अर्चना कपूर पंचकूला हरियाणा ,आचार्य महेश जैन दिल्ली , एडवोकेट सुनील त्रिपाठी राजस्थान, करनैल सिंह कँवल पटिआला ,नलिन कुमार जोशी जी मुम्बई सबको विशेष तोर पर सम्मानित किया गया। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़