google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

क्षेत्रीय विधायक ने किया हाई माक्स लाइट का उद्घाटन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया, भाटपार रानी क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने रविवार को विधायक निधि से क्षेत्र के अकटही बाजार, सोहनपुर, टीकमपार, पुरैना, बंगरा बाजार, ब्रह्मदेव चौराहा, हरे राम चौराहा, भवानी छापर एवं रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज बहियारी बघेल में एलईडी हाई माक्स लाइट का वैदिक मंत्रोचार के बीच लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को बिना किसी रोक-टोक के सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक तरफ जहां सड़कों का जाल बिछाने का कार्य हो रहा है वहीं अभी कुछ दिन पहले भाटपार रानी विकास खंड के नए भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हुआ है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की बदौलत 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जीतकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में विपक्ष का कहीं पता नहीं चलेगा।

यहां प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा,लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, संजय पटेल, सत्येंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, गया सिंह, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, अमरेंद्र मौर्य, चंद्रमा कुशवाहा, राहुल सिंह, शशि रंजन तिवारी, नीरज जायसवाल, दुर्गा गुप्ता, सुरेश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, सुशील मिश्रा, राम नारायण कुशवाहा सहित भारी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close