google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

इंडिया गठबंधन दिशाहीन बताते हुए सपा और बसपा को लेकर ये क्या कह दिया राज्य मंत्री ने?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

गोंडा। यूपी सरकार के आबकारी मद्य निषेध राज्य मंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देती है। सपा और बसपा ने व्यापारी और प्रदेश को लूटने का काम किया है। इंडिया गठबंधन दिशाहीन है। उनके पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है। और ना ही उनकी हिम्मत है। कि वह प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दें।

यूपी के गोंडा जिले में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे नितिन अग्रवाल ने सपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि समाजवादी पार्टी माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण देती है। उन्होंने सपा और बसपा पर व्यापारियों को लूटने का आरोप लगाया। आबकारी मंत्री ने पहले लोगों को उत्तर प्रदेश में आने से डर लगता था। लेकिन भाजपा सरकार बनने पर व्यापारियों को सुरक्षा दी गयी। इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। पीएम के 5 ट्रिलियन डालर इकोनामी के लक्ष्य पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में यूपी की तस्वीर बदली है।‌ आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। राम जानकी धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में व्यापारी नेताओं ने मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत किया।

इंडिया गठबंधन नहीं धोखा : नितिन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़‌ नहीं हो सकता। उन्होने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह गठबंधन नहीं धोखा है। नितिन ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार हुआ। गांधी परिवार ने देश को लूटने का काम किया है। इंडिया गठबंधन नें शामिल घटक‌ दल अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे धोखे को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

PM मोदी अब विश्व के नेता

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए मंत्री नितिन ने कहा कि पीेएम मोदी अब विश्व के नेता हैं। भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। पहली बार G 20 जैसे आयोजन की मेजबानी मिलने पर नितिन वे कहा कि विश्व के नेताओं मोदी का नेतृत्व स्वीकार किया है। सम्मेलन के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में आबकारी विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक भी की।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close