google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झुंझुनूं

20 साल की लड़की को गाजर-मूली की तरह काट डाला, मरने के बाद भी चाकू घोंपता रहा… इसके बाद जो हुआ वो आपको हिला देगी 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट 

राजस्थान के झुझुनूं जिले से खबर है। 35 साल के एक शराब कारोबारी ने बीस साल की युवती की हत्या कर दी। उसे उसके घर में घुसकर काट डाला। पुलिस उसे अरेस्ट कर पाती इससे पहले उसने खुद ने भी सुसाइड़ कर लिया।

वह फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार का आरोप है कि बेटी को काफी समय से वह परेशान कर रहा था। इस घटना के बाद गांव में तनाव के हालात बने हुए हैं। जिले के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव का है।

प्रियंका टीचर बनना चाहती थी, कर रही थी बीएड

पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाली प्रियंका के घर के नजदीक ही एक शराब का ठेका है वहां पर सुरेश काम करता था। वह शादीशुदा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ शराब तस्करी और मारपीट के भी कुछ केस दर्ज हैं। कई बार वह जेल भी जा चुका। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन से प्रियंका उसके संपर्क में थी। बीस साल की प्रियंका बीएड कर रही थी ताकि वह सरकारी टीचर बन सके।

लड़की के गले और चेहरे पर किए अनगिनत वार, फिर खुद ने किया सुसाइड

देर रात वह अपने घर में थी। रात करीब ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया। कुछ देर के बाद प्रियंका के कमरे से आवाज आई। रात एक बजे परिवार ने देखा तो एक युवक प्रियंका को चाकू मार रहा था। चेहरे, गले और पेट पर चाकू से कई वार किए और उसकी हत्या कर फरार हो गया।

पुलिस सवेरे जांच करने आई तो पता चला कि एक युवक ने सुसाइड़ कर लिया। उसका फोन देखा तो उ सके स्टेटस में प्रियंका के साथ उसकी फोटो थी। उसने लिखा था….. जो मेरा है वह सिर्फ मेरा है, मैं समझौता नहीं कर सकता…। पुलिस का मानना है कि यह असफल प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है, पुलिस बल तैनात है। दोनो लाशें मुर्दाघर में हैं।

117 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close