google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
एटा

हैवान बाप ; शादी के बाद भी बेटी से करता था दुराचार, जब खुली पोल तो पढ़िए क्या हुआ 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

एटा: उत्‍तर प्रदेश के एटा में पुलिस ने एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार को किया है। आरोप है कि उसने अपनी बेटी के साथ कई बार रेप किया और वीडियो भी बनाया। शादी होने के बाद भी बेटी को ससुराल से बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी की मां ने एक दिन अपने पति के मोबाइल में बेटी के साथ अश्लील फोटो और वीडियो दिखा तो इसका खुलासा हुआ। मां ने बेटी को ससुराल से बुलाया और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद ऐक्‍शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, बेटी की तहरीर पर एफआईआर सोमवार को दर्ज की गई गई थी। जांच की जा रही है। पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति कभी भी अपना मोबाइल फोन नहीं देखने देता था। अगर कभी हाथ लगा दिया तो मारपीट किया करता था। सोमवार को भी मोबाइल उठाने पर पति से झगड़ा हो गया। जैसे ही पति बाहर गया तो उसने मोबाइल चेक किया। इसमें उसे पति के के साथ बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। इसके बाद उसने मोबाइल फोन छिपा दिया। मोबाइल फोन न पाकर पति ने एक बार फिर उससे मारपीट की।

इसी साल फरवरी में हुई थी बेटी की शादी

महिला ने बताया कि मोबाइल फोन में मिले फोटो और वीडियो के बारे में उसने अपनी बेटी से फोन पर बात की और ससुराल से मायके बुला लिया। बेटी की इसी साल फरवरी में शादी एटा में ही की थी। घर आकर बेटी से उसे सारी बात बताई। तब वह बेटी के साथ पति का मोबाइल फोन लेकर थाने पहुंची। पुलिस को फोटो-वीडियो दिखाए। पुलिस को बताया कि बेटी के साथ डेढ़ साल से पहले एक दिन घर पर कोई नहीं था, तब उसके पिता ने जबरदस्ती की थी। फोटो खींच लिए थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोटो-वीडियो सबको दिखाने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाते थे। शादी के बाद भी धमकाकर बुला लेते थे। बदनामी के डर से वह विरोध नहीं कर पाई।

पुलिस को बताया गया कि आरोपी के 5 बेटियां और दो बेटे हैं। पीडिता बड़ी बेटी है। आरोपी और उसके बेटे मजदूरी करते हैं।

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close