google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
वायरल खबर
Trending

नवाबों का शहर…जवानी का नशा और बुलेट बाइक पर उल्टी लड़की सीधा लड़का… ये आशिक़ी का कौन सा सुरूर है ? देखिए वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505241858562290

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर लोगों को रील्स वीडियो बनाने और वायरल होने की सनक सवार होते देखी जा रही है। जिसके कारण आए दिन हम कई लोगों को हैरतअंगेज स्टंट करते या फिर सड़कों पर बाइक चलाते समय उस पर रोमांस करते देख रहे हैं।

जिसके कारण ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते भी नजर आए। फिलहाल ज्यादाकर वीडियो के वायरल होने पर पुलिस को कार्रवाई करते भी देखा गया।

ऐसा ही एक नया मामला उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला है। दरअसल एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी प्रेमिका को बुलेट की टंकी पर बैठा कर रोमांस करते नजर आ रहा है। जिस दौरान वह सड़क पर बुलेट को फुल स्पीड में भी चलाते देखा जा सकता है। जिसे देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर चुका है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर ममता त्रिपाठी नाम की प्रोफाइल से शेयर किया गया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि लखनऊ के अलीगंज के पास निराला नगर पुल पर बुलट चला रहे शख्स को जान की बाज़ी लगाते हुए रोमांस करते देखा गया। वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही यूपी पुलिस को टैग करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का इशारा भी किया गया है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

यूजर्स कर रहे कार्रवाई की मांग

फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 हजार से ज्यादा यूजर्स ने ट्विटर पर देख लिया है। वहीं ज्यादातर यूजर्स अपने रिएक्शन देते हुए कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘आने वाले ऐसे कल से, अच्छा है, ये एक बीता हुआ कल हो जाएं।’ एक अन्य ने लिखा ‘रील्स का कीड़ा है, जवानी का बीड़ा है। इनको काउन्सलिंग की जरूरत है। मुहब्बत है तो प्रदर्शन की क्या जरुरत है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा ‘कैसे-कैसे नमूने हैं इस देश में।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘कौन संभालेगा जब ये स्वयं नहीं संभालना चाहते।’

103 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close