google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

अचानक झमके बादल ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिए….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। बिना किसी मानसून के हुई मूसलाधार बारिश से जिले के किसान खुशहाल नजर आये। विशेषकर गन्ना किसानों की तो चांदी ही हो गई।

इस समय कोई फसलो कि बोआई करने के लिए नमी की भारी कमी के चलते खेत तैयार करने के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। किसानों को हजारों रुपये का डीजल खर्च करके पहले सिंचाई करने के पश्चात ही कोई फसल बुआई की जा सकती थी। इस पानी से किसान समय से धान की नर्सरी भी तैयार कर सकेंगे।

जानकार किसानों का कहना है कि गेंहू के फसल की कटाई से लेकर मड़ाई तक की जा चुकी है। जिन किसानों को गन्ने की बोआई करनी थी उन्होंने गन्ने की फसल बो दिया है। इस मौसम में किसानों को गन्ने की फसल की सिंचाई के लिए सर्वाधिक खर्चा करना पड़ता रहा है। क्योंकि इस समय तेज धूप की वजह से भूमि की नमी जल्दी खत्म हो जाती है इसलिये सिंचाई जल्दी जल्दी अनेक बार करनी पड़ती रही है। अच्छी बारिश से उन्हें ज्यादा सिंचाई करने की समस्या से छुटकारा मिल गया है।

किसानों का कहना है कि समय से अच्छी बारिश होने के चलते क्षेत्र के प्रगतिशील किसान धान की नर्सरी तैयार करना शुरू कर देंगे। इस अच्छी बारिश से लाखों रुपये के खर्चे से केवल एक क्षेत्र के किसानों को राहत मिल गई है। यदि यह आंकड़ा जिलेभर के किसानों का देखा जाय तो करोडों रुपये में पहुँच जायेगा।

92 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close