google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराध

खौफनाक ; सेक्स नहीं तो बॉयफ्रेंड ने कत्ल के बाद बनाया लड़की से संबंध और लाश सूटकेस में कर दिया बंद

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

​लाइट, कैमरा, एक्शन… एक्टिंग, माडलिंग, ग्लैमर यही उसकी जिंदगी थी। उसने सपना देखा था सबसे बड़ी मॉडल बनने का। इतना खूबसूरत चेहरा, गजब का कॉन्फिडेंस उसे हर कोई कहता था कि वो एक दिन बड़ी मॉडल बनेगी। मानसी दीक्षित ये नाम लोगों की जुबां पर चढ़ता उसके पहले ही उसको दे दी गई मौत। जिसपर भरोसा किया उसने ही उसे मार डाला। ये कहानी है मुंबई की एक उभरती मॉडल की जिसको उसके बॉयफ्रेंड सय्यैद इब्राहिम ने उसके ही घर में मौत के घाट उतार दिया।

फोटोशूट के दौरान सयैद से हुई मानसी की मुलाकात

मानसी दीक्षित की उम्र महज 20 साल थी। राजस्थान की रहने वाली मानसी अच्छे घर से ताल्लुक रखती थी। सपना था मॉडलिंग का तो उसे पूरा करने मुंबई चली आई। मानसी के दोस्त बताते हैं कि वो बेहद जिंदादिल थी। मानसी खुश थी अपने काम से। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अक्सर पॉजीटिव पोस्ट डालती थी। उसे पता था कि वो अपनी मेहनत के बल पर एक दिन बड़ी स्टार बनेगी। धीरे-धीरे वो आगे बढ़ रही थी, लेकिन इसी बीच उसकी जान पहचान एक फोटोग्राफर सैयद मुजम्मिल से हुई। दोनों का अक्सर फोटो शूट के दौरान मिलना होता। जानपहचान बढ़ने लगी।

मानसी से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग

उस दिन सैयद ने उसे फोटो शूट के बहाने अपने घर पर बुलाया। मानसी ने सैयद पर भरोसा किया। उसके घर फोटो शूट के लिए गई। वहां जाकर दोनों के बीच बातें होने लगी। इसी दौरान सैयद ने मानसी के सामने एक शर्त रख दी। सैयद ने कहा कि वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन मानसी इस बात के लिए तैयार नहीं थी। वो मानसी को सेक्स के लिए फोर्स करने लगा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

बेहोश करने के बाद मानसी के साथ किया रेप

मानसी गुस्से में थी। वो वहां से जाना चहती थी, लेकिन सैयद ने तुरंत पास ही फोटो शूट के लिए रखे गए लकड़ी के स्टूल को उठा लिया और मानसी के सिर पर दे मारा। मानसी बेहोश होकर गिर गई। ये दरिंदा इतना खतरनाक था कि जिसकी कल्पना से भी डर लगता है। बेहोश पड़ी मानसी के साथ इसने उसी हालत में संबंध बनाए। बीस साल की मानसी बेहोश पड़ी थी और ये राक्षस उसका फायदा उठा रहा था।

सूटकेस में लाश भरकर मलाड में फेंक आया

अपने नापाक इरादों को पूरा करने के बाद इसने एक रस्सी ली और उससे मानसी की गर्दन में लपेटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद ये सैयद ने एक सूटकेस में इस मॉडल की लाश को रखा और एक कैब बुलाई। सूटकेस उठाकर ये कैब में सवार हो गया और फिर मलाड से थोड़ा दूर झाड़ियों के पास इसने वो सूटकेस फेंक दिया। मानसी की लाश को ठिकाने लगाकर ये वापस अपने घर आ गया।

मॉडल के प्राइवेट पार्ट में था सीमन

​अगले दिन ​पुलिस को ये सूटकेस बरामद हुआ। सूटकेस के अंदर लड़की की लाश देखकर हर कोई चौंक गया। जांच शुरू हुई तो पता चला कि ये मुंबई की एक मॉडल की लाश है। मानसी की गर्दन पर रस्सी के निशान थे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीमन मिला। ये साफ था मानसी का रेप करने की कोशिश हुई है।

सयैद ने कबूल किए अपने सारे जुर्म

​​पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया सयैद मुजम्मिल का नाम। आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ हुई। उसने कबूल किया मानसी के सेक्स से इनकार करने की वजह से ही उसकी जान ले ली। सयैद ने बताया कि बेहोशी की हालत में ही उसने मानसी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। वो किसी भी कीमत पर मॉडल को पाना चाहता था। उसने बताया कि जब वो पहली बार मानसी से मिला तब से ही वो उसे बेहद आकर्षित करती थी और उसने सोची समझी साजिश के तहत ही फोटो शूट के लिए बुलाया था।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close