google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर मंडल मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक धरना

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। जनपद गोण्डा में विश्वविद्यालय चयन व भूमि संयोजन के बाद जनपदवासियों का धैर्य उस समय जवाब दे गया,जब अन्यत्र जिले के लोग छीनने का कुत्सित प्रयास करने लगे। इससे असंतुष्ट युवाओ, समाजसेवी, अधिवक्ता, शिक्षक सहित आमजन ने जनपद गोण्डा में ही विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर अब मोर्चा खोल दिया है।जिले के गाँधी पार्क में गोण्डा जिला के डोमा कल्पी में विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर एक दिवसीय मौन धरना किया। गांधी पार्क में रविवार को सैकड़ों की संख्या मे समाज के सभी वर्ग से जुड़े लोगों ने सांकेतिक धरना करके जनपद के माननीयों से अपनी चुप्पी तोड़ने की अपील किया।

मीडिया से वार्ता करते हुये विश्वविद्यालय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जुटे आमजनों ने कहा कि गोण्डा को सौगात में मिले विश्वविद्यालय के साथ किसी प्रकार की राजनीति नही होने दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के लिये वर्षों से संघर्ष कर रहे इंक़लाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह ने कहा कि डोमाकल्पी गोण्डा के बजाय विश्वविद्यालय को अन्यत्र जिला मे बनवाने की मांग बहुत ही निंदनीय है।

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के मण्डल अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रवि प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय मंडल मुख्यालय पर बनवाने की घोषणा की है। बलरामपुर वासी इस विश्वविद्यालय को हड़पने की साजिश रच रहे हैं।अधिवक्ता समाज इसके लिए सड़कों पर उतरेगा और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगा।

एलबीएस डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना मंडल मुख्यालय गोण्डा के डोमाकल्पी परसपुर में ही होना चाहिए। यहाँ निर्माण होने से शासन, प्रशासन,छात्र,अविभावक सभी को सुविधा मिलेगी।

उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनाथ सिंह ने कहा कि मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय के स्थापना जनहित में है।कुछ लोग इसे साजिश करवा कर विस्थापित करना चाहते हैं,यह जनता के साथ धोखा है।
इसी क्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के तमाम छोटे- छोटे जनपदों में विश्वविद्यालय पहले से खुले हुए हैं।लेकिन गोण्डा जनपद मंडल मुख्यालय होने के बावजूद अभी तक विश्वविद्यालय से वंचित था।अब जब सरकार ने मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की बनाने की घोषणा की है,तो यह राजनीति में उलझता जा रहा है। मुख्यमंत्री जी को जनहित में इसे संज्ञान लेते हुए तत्काल गोण्डा के डोमा कल्पी में विश्विद्यालय शिलान्यास का कार्यक्रम तय करना चाहिए।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय मंडल मुख्यालय पर बनाया जाना चाहिए। यहां तमाम प्रकार के कार्यालय पर लोगों का आवागमन होता है। जिससे मंडल की 90 फ़ीसदी जनता को इसका लाभ मिलेगा।

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि बहुत संघर्ष के बाद मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसके लिए पूरा जनपद हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।

डोमाकल्पी के प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से विश्वविद्यालय को लेकर साजिश की जा रही है उससे आमजन मे रोष व्याप्त हो गया है। किसी भी प्रकार की साजिश सफल नही होने दिया जाएगा।

शिक्षक संघ अटेवा के जिलाध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि जिले मे विश्वविद्यालय बन जाने से गरीब व मध्यम परिवारों के छात्रों को काफी राहत मिलेगी।

वहीं परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए,यह आमजन से जुड़ा मुद्दा है और छात्र- छात्राओं के भविष्य का सवाल है।मंडल मुख्यालय पर इसकी स्थापना से सभी जिलों के छात्र- छात्राओं और अभिभावकों को सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के केबी सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के विपिन कुमार सिंह, युवा भाजपा नेता आनंद विक्रम सिंह, परसपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विनय शंकर द्विवेदी, शील कुमार सिंह, हकीम अली, सतीश सोनी, प्रिंस, मनोज कुमार चतुर्वेदी, जितेंद्र पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला, राजन मिश्रा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, पुनीता मिश्रा, अमित सिंह, सुधाकर मिश्रा, अंशुमान शुक्ला, अरविंद शुक्ला एडवोकेट, जमुना प्रसाद, घनश्याम कोहली, अशोक कुमार, शिवाकांत अवस्थी के समेत सैकड़ों नागरिक शामिल रहे हैं।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close