google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
दौसा

“मेरे साहब को घसीटा गया है, मैं बदला लेकर रहूंगी” ; पत्नी गोलमा देवी ने जमकर लताड़ा राज्य सरकार को 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आनंद शर्मा की रिपोर्ट 

दौसा: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की धर्मपत्नी और पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। दौसा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनके साहब डॉ किरोड़ी लाल मीणा पर हमला किया है, वह सही नहीं है। गोलमा देवी ने मैं इस घटनाक्रम का बदला अवश्य लूंगी। उन्होंने आगे कहा कि ‘डॉक्टर साब ने शहीद की विधवा महिलाओं, वीरांगनाओं के हक की लड़ाई लड़ रहे थे। शहीद की पत्नियां हक ही तो मांग रही थी और तो कुछ मांग नहीं रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके ऊपर हमला करवा दिया। सरकार और मुख्यमंत्री किरोडी लाल जी के हाथ धोकर पीछे पड़ रहे है।

गोलमा देवी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री शहीदों के परिजनों के यहां जाकर बोल कर आएं है। अब जब डॉक्टर साहब उनके हक की बात कर रहे तो उनको घायल कर दिया अब वे आईसीयू में पड़े है। जबकि साहब खुद की लड़ाई नहीं लड़ रहे है। वे तो जनता की लड़ाई लड़ रहे है। जनता सब देख रही है। वहीं मंत्री और मुख्यमंत्री बनाती है।

ये सरकार निकम्मी है – गोलमा देवी

किरोड़ी के साथ आन्दोलन में भाजपा की भूमिका के बारे में गोलमा देवी ने कहा कि भाजपा ही नहीं दूसरे दलों के नेता भी उनका साथ दे रहे है, लेकिन ये सरकार ही निकम्मी है। पहले पेपर लीक कर दिया। इस मुद्दे पर भी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कई दिनों तक धरना दिया। इसके बाद इन वीरांगनाओं की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे थे। लेकिन इस आन्दोलन को कुचलने के लिए न केवल डॉक्टर साहब के साथ बदसलूकी की गई बल्कि शहीद के परिजनों को भी घसीटा और उन्हे नजरबंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री के दरवाजे पर वीरांगनाएं आई थी तो उनसे उन्हें मिलना चाहिए था। थोड़ी सी बात कर लेते तो सीएम गहलोत का क्या जाता।

गोलमा देवी ने कहा कि मैं मंत्री रही थी तो एक बार मैंने अशोक गहलोत की सरकार बनवाई थी। मैं चुप बैठने वाली नहीं हूं, बदला लेकर रहूंगी।

इस दौरान पूर्व मंत्री गोलमा देवी पुलिस पर भी जमकर बरसे। पुलिस के लिए गुंडा शब्द का उपयोग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ही यह सब कुछ करवाया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस के लिए अपशब्दों का उपयोग किया।

93 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close